खुल गए भू बैकुंठ बदरीनाथ धाम के कपाट, हजारों श्रद्धालु पहुंचे

Share this news

BADRINATH: भू बैकुंठ बदरीनाथ धाम के कपाट आज सुबह छह बजे रवि पुष्य लग्न में श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। कपाट खुलते ही धाम जय बदरी विशाल के जयकारों की गूंज से गूंज उठा। इस दौरान हेलीकॉप्टर से श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा हुई।

धाम के कपाट खुलने के मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी भी बदरीनाथ पहुंचे। उन्होंने बदरी विशाल के दर्शन कर पूजा अर्चना की। इस दौरान 6000 से ज्यादा श्रद्धालु कपाट खुलने के साक्षी बने।

शुभ मुहूर्त पर तीर्थ पुरोहितों द्वारा पूर्ण विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की गई। ढोल-नगाड़ों व आर्मी बैंड की मधुर धुन के बीच, हजारों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने ‘जय बदरी विशाल’ और ‘बदरीनाथ भगवान की जय’ के जयकारे लगाए, जिससे पूरा बदरीनाथ धाम परिसर का माहौल भक्तिमय हो गया।

इसके बाद भगवान कुबेर व उद्धव जी को बदरी विशाल मंदिर के गर्भगृह में विराजित किया गया। शुभ मुहूर्त पर, भगवान की चतुर्भुज मूर्ति को परंपरागत रूप से हटाए गए घृत कंबल से अलग कर उनका विधिवत अभिषेक (स्नान) करवाया गया और आकर्षक श्रृंगार किया गया।

कपाटोद्धघाटन के लिए बदरीनाथ मंदिर को 40 कुंतल गेंदे के फूलों से सजाया गया है।

(Visited 119 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In