आसान होगा यमुनोत्री धाम का सफर, कालसी-बड़कोट हाइवे चौड़ीकरण को केंद्र की मंजूरी

Share this news

DEHRADUN:  यमुनोत्री जाने वाले यात्रियों का सफर अब आसान होगा। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय राजमार्ग 507 के अंतर्गत कालसी-हरबर्टपुर से बड़कोट बैंड सेक्शन के 2-लेन में चौड़ीकरण के लिए सहर्ष स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का आभार प्रकट किया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के कुशल नेतृत्व में उत्तराखंड में सड़क निर्माण के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किए जा रहे हैं। प्रदेश में कनेक्टिविटी के बेहतर होने से राज्य में विकास की रफ्तार को भी नई गति मिल रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले दिनों में दिल्ली-देहरादून के बीच एक्सप्रेस-वे का निर्माण पूरा होने से यह सफर महज दो घंटे में पूरा हो सकेगा। कालसी/हरबर्टपुर से बड़कोट बैंड सेक्शन के 2-लेन में चौड़ीकरण होने से स्थानीय निवासियों को आवागमन में काफी आसानी होगी।

बता दें कि कालसी से बड़कोट होते हुए यमुनोत्री के लिए ये सड़क जाती है, लेकिन काफी संकरी होने के कारण यहा काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार यहां हादसे भी होते हैं। इस सड़क के डबल होने से यमुनोत्री की यात्रा बेहद सुगम हो जाएगी।

(Visited 225 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In