देहरादून2035 Videos

दीवाली से कम हो जाएंगी जीएसटी दरें, स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी की घोषणा, देश को मिलेगा तोहफा

DEHRADUN: देशभर में 79वां स्वतंत्रता दिवस धूम धाम से मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लालकिले की प्राचीर पर तिरंगा फहराकर देश को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने जीएसटी में बदलाव से लेकर कृषि में आतमनिर्भरता और युवाओं को रोजगार को लेकर कई घोषणाएं की। सबसे बड़ी घोषणा जीएसटी की दरों […]

नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए 18 अगस्त को दोबारा होगा चुनाव,  हाईकोर्ट के निर्देश, 5 सदस्य अभी भी लापता

NAINITAL: उत्तराखंड में 11 जिलों में जिला पंचायत अध्यक्षों का निर्वाचन हो चुका है। नैनीताल में जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनावके दौरान हिंसा और बवाल के कारण हाईकोर्ट को हस्तक्षेप करना पड़ा जिसके बाद अब यहां दोबारा चुनाव होगा। हाईकोर्ट ने यहां 18 अगस्त को दोबारा चुनाव कराने का आदेश दिया है। कांग्रेस की ओर […]

देहरादून जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर कांग्रेस का कब्जा, प्रीतम सिंह के करिश्मे से मधु चौहान को मिली मात

DEHRADUN:  प्रदेश की 12 जिलापंचायतों के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के लिए हुए मतदान के नतीजे आ गए हैं। भाजपा ने 10 जिला पंचायत अध्यक्ष पदों पर जीत हासिल की है। लेकिन राजधानी देहरादून में जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर उसे अप्रत्याशित हार मिली है। यहां प्रीतम सिंह के रणनीतिक कौशल से कांग्रेस अध्यक्ष और उपाध्यक्ष […]

रोक के बावजूद सोनप्रयाग में उमड़ा यात्रियों का सैलाब, बैरिकेट तोड़ने पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

RUDRAPRAYAG:  केदारनाथ यात्रा मार्ग पर बुधवार को अचानवक हालात बेकाबू हो गए। यात्रा पर तीन दिन की रोक के बावजूद अचानक सोनप्रयाग में हजारों यात्रियों की भीड़ जुट गई। आगे जाने के लिए यात्री जिद करने लगे, बैरिकेट हटाने लगे। पुलिस ने यात्रियों पर लाठीचार्ज करके उन्हें तितर बितर किया। बता दें कि रुद्रप्रयाग जिला […]

अग्निवीरों को मिलेगा 10% क्षैतिज आरक्षण, धर्मांतरण कानून में सजा बढ़ाकर 14 साल की गई, जानिए धामी कैबिनेट के बडे फैसले

: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को कैबिनेट की बैठक में कई अङम फैसले लिए गए। कैबिनेट ने तय किया है कि अग्निवीरों को सेवाकाल पूर्ण करने के बाद उत्तराखंड में संविदा के पदों पर 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा धर्मातंरण कानून को भी और ज्यादा सख्त बनाया गया […]

भारी बारिश की चेतावनी, तीन दिन के लिए रोकी गई केदारनाथ यात्रा, इन जिलों में स्कूल रहेंगे बंद

DEHRADUN: मौसम विभाग के रेड अलर्ट को देखते हुए उत्तराखंड के कई जिलों में स्कूलों के लिए अवकाश घोषित किया गया है। वहीं रुदप्रयाग जिला प्रशासन ने एहतियात बरतते हुए अगले तीन दिनो तक केदारनाथ यात्रा पर रोक लगा दी है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों में अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, देहरादून, हरिद्वार, […]

CM धामी के निर्देश, आपदा की दृष्टि से संवेदनशील जगहों पर निर्माण कार्यों पर लगे रोक, धराली में 94 परिवारों को पहुंची राहत राशि

DEHRADUN/ UTTARKASHI:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उच्च अधिकारियों को  राज्य में आपदा प्रबंधन एवं सुरक्षा को लेकर अहम निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन, हिमस्खलन तथा अन्य प्राकृतिक आपदाओं की दृष्टि से संवेदनशील स्थानों को तत्काल चिन्हित किया जाए, ताकि संभावित खतरे से पहले ही सतर्कता बरती जा […]

मौसम का ऑरेंज अलर्ट, 9 जिलों में भारी बारिश-बाढ़ की चेतावनी, बारिश से पानी पानी हुई राजधानी, कई मवेशी बहे

DEHRADUN:  भारी बारिश से पहाड़ से लेकर मैदान तक हाहाकार है। राजधानी देहरादून में नदी नालों ने विकराल रूप धारण किया हुआ है। सड़कें पानी से लबालब हैं। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, साथ ही देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल पिथौरागढ़, चंपावत, बागेश्वर व ऊधमसिंह नगर में […]

धराली के आपदा प्रभावितों को तत्काल ₹5 लाख की मदद की घोषणा, लापता लोगों के आंकड़ों पर बड़ा भ्रम

UTTARKASHI: आपदाग्रस्त धराली में प्रभावितों को सिर्फ 5 हजार रुपए की मदद पर विवाद के बाद सीएम धामी ने बड़ी घोषणा की है। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने धराली के क्षतिग्रस्त मकानों की मरम्मत के लिए तत्काल 5 लाख रुपए की घोषणा की है जबकि मृतकों के परिजनों को भी 5 लाख रुपए के मुआवजे की […]

आपदा प्रभावित धराली के ग्रामीणों का आरोप, गांव तक नहीं पहुंची राहत सामग्री, व्यवस्थाएं न सुधरने से लोगों में आक्रोश

DHARALI /UTTARKASHI:  धराली और हर्षिल क्षेत्र में आई विनाशकारी आपदा को चार दिन बीत चुके हैं। मलबे में दबी जिंदगियों की तलाश के लिए तमाम एजेंसियां रेस्क्यू मिशन में जुटी हैं। गंगोत्री के आसपास फंसे सैकड़ों यात्रियों और धराली के आसपास के गावों से स्थानीय लोगों का रेस्क्यू किया गया है। लेकिन इस बीच अपदाग्रस्त […]

पौड़ी के आपदाग्रस्त बांकुड़ा और सैंजी गांवों में पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, पीड़ितों के आंसू पोंछे, 5 मजदूर अभी भी लापता

PAURI GARHWAL:  धराली आपदा के रेस्क्यू ऑपरेशन की सघन निगरानी के बाद प्राकृतिक आपदा की मार झेल रहे पौड़ी जनपद के ग्रामीणों के आंसू पोंछने गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद मैदान में उतरे। सीएम धामी ने पौड़ी के थलीसैंण और पाबौ ब्लॉक में सैंजी, बांकुड़ा, बुरांसी गांवों में आपदा पीड़ितों से मुलाकात कर […]

अब पौड़ी में दिखा कुदरत का कहर, बुरांसी गांव में बादल फटने से दो महिलाएं दबी, 5 मजदूर बहे

PAURI GARHWAL:  धराली में कुदरत के दिए जख्म अभी भरे भी नहीं हैं कि बुधवार को पौड़ी जनपद से आसमानी तबाही की खबरें आई। यहां कई जगहों पर बादल फटने से बड़े नुकसान की खबर है। पौड़ी तहसील के बुरांसी गांव दो महिलाओं के मलबे में दबे होने की सूचना है,, जबकि बांकुड़ा गांव में […]