उत्तराखंड खबर

3185 Videos

रुद्रप्रयाग: लिंटर डालते वक्त निर्माणाधीन पार्किंग की छत गिरी, 2 मजदूर घायल, सिग्नेचर ब्रिज के बाद दूसरा हादसा

RUDRAPRAYAG: रुद्रप्रयाग में एक बार फिर से निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा हुआ है। नए बस अड्डे के समीप पुनाड़ गधेरे पर निर्माणाधीन पार्किंग की छत गिर गई। 1.05 करोड़ की लागत से बन रही पार्किंग की छत डालने के दौरान ये हादसा हुआ। हादसे में छत डाल रहे दो मजदूर घायल हुए हैं जिन्हें उपचार […]

कड़ाके की सर्दी से नीति घाटी में जम गए नदियां, झरने और गधेरे, पर्यटकों को दिख रहा रोमांचक नजारा

CHAMOLI: बारिश और बर्फबारी से चकराता, धनोल्टी, हर्षिल, औली के अलावा बदरीनाथ और केदारनाथ की चोटियां बर्फ से आच्छादित हो गई हैं। वहीं समूचे पहाड़ में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। चमोली की नीति घाटी में ठंड इतनी बढ़ गई कि यहां झरने और नदियां तक जम गए। जमे हुए झरनों को देखने दूर […]

दिल्ली में लॉन बॉल नेशनल कप में जौहर दिखाएंगे उत्तराखंड के खिलाड़ी, महिला, पुरुष टीमों का ऐलान

DEHRADUN: बेहद इंटरेस्टिंग खेल लॉन बॉल के प्रति रुचि जगाने के लिए उत्तराखंड की महिला और पुरुष लॉन बॉल टीमों का ऐलान किया गया है। उत्तराखंड की टीम 26 दिसंबर से 2 जनवरी के बीच दिल्ली में होने वाले नेशनल लॉन बॉल फेडरेशन कप में भाग लेंगी। पुरुष वर्ग में 10 सदस्यीय जबकि महिला वर्ग […]

नगर निकाय चुनावों के लिए 23 जनवरी को होगा मतदान, 25 जनवरी को आएंगे नतीजे

DEHRADUN:  उत्तराखंड में ठीक एक महीने बाद नगरों की सरकार चुनी जाएगी। नगर निकाय चुनावों की घोषणा हो चुकी है। प्रदेश के 11 नगर निगमों, 43 नगर पालिकाओं और 46 नगर पंचायतों में अगले साल 23 जनवरी 2023 को वोट डाले जाएंगे जबकि 25 जनवरी को नतीजे आएंगे। चुनाव की तारीखों की घोषण के साथ […]

निकायों के आरक्षण की फाइनल सूची जारी, हल्द्वानी, अल्मोड़ा श्रीनगर निगमों का आरक्षण बदला गया, विकासनगर में नहीं हुआ कोई बदलाव

DEHRADUN: उत्तराखंड नगर निकाय चुनावों के लिए आरक्षण की प्रक्रिया में शासन ने महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। सरकार ने नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों के आरक्षण सूची में आपत्तियों के आधार पर बदलाव करते हुए आरक्षण की नई सूची जारी की है। आपत्तियां दर्ज होने के बाद, उनकी सुनववाई के बाद शासन ने […]

यमुनोत्री-चकराता में हिमपात देखने उमड़े पर्यटक, पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानों में कड़ाके की सर्दी

DEHRADUN:  उत्तराखंड के पहाड़ों पर सीजन की दूसरी बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ गई है। क्रिसमस और नए साल के मौके पर पहाड़ों में पर्यटकों का आवक बढ़ने लगी है। वहीं पारा सामान्य से नीचे गिर गया है। क्रिसमस के बाद ठंड और ज्यादा बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने सोमवार को […]

दून में पॉल्यूशन, पार्किंग का हल निकालने की ओर बड़ा कदम,CM ने किया 4 EV चार्जिंग स्टेशन का लोकार्पण, 2 ऑटोमेटेड पार्किंग का शिलान्यास

DEHRADUN: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को देहरादून में 188.07 करोड़ की कुल 74 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। जिसमें 111.22 करोड़ की लागत के 36 लोकर्पण कार्य और 76.85 करोड़ के 38 शिलान्यास के कार्य शामिल हैं। इसके तहत देहरादून के चार स्थानों पर इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन का लोकार्पण, लगभग 11 […]

हिमालय के विकास, इकोलॉजी, संस्कृति और संतुलन पर विचारों का मंथन

DEHRADUN: पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत की पहल पर देवभूमि विकास संस्थान द्वारा दो दिवसीय व्याख्यानमाला का आयोजन किया जा रहा है। दून विश्वविद्यालय में शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंगधाराःविचारों का अविरल प्रवाह कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस व्याख्यानमाला में हिमालयी क्षेत्रों के विकास, धारण क्षमता, इकोलॉजी, शिक्षा व […]

पिथौरागढ़ : तवाघाट में भीषण भूस्खलन से 50 मीटर हाइवे ध्वस्त, 60 गांवों का संपर्क कटा

PITHORAGARH: पिथौरागढ़ जिले में शनिवार सुबह करीब 9 बजे धारचूला-तवाघाट नेशनल हाईवे के चेतुलधार के पास भारी भूस्खलन हुआ है। धारचूला-तवाघाट एनएच के चेतुलधार के पास पहाड़ी दरकने से हाईवे बंद हो गया है। इस कारण दोनों ओर दर्जनों वाहन फंस गए है। गनीमत रही कि जिस समय पहाड़ी दरकी इस दौरान कोई भी वाहन […]

भाजपा नेता धीरेंद्र पंवार ने देहरादून मेयर पद के लिए पेश की दावेदारी

DEHRADUN: नगर निगम चुनाव की सरगर्मियां तेज होते ही संभावित प्रत्याशियों ने अपनी दावेदारी पेश करनी शुरू कर दी है। भाजपा नेता धीरेंद्र सिंह पंवार ने भी देहरादून मेयर पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। उन्होंने नगर निगम प्रभारी को अपनी दावेदारी का आवेदन सौंपा है। पिछले कुछ चुनावों से बीजेपी का मजबूत […]

राष्ट्रीय खेलों से हरिद्वार को मिलेगी खेल नगरी की पहचान, मुख्यमंत्री ने किया स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण

Haridwar: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हरिद्वार में नव निर्मित आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में 54 करोड़ 31 लाख रूपये की 239 योजनाओं को लोकार्पण एवं शिलांयास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा हमारी सरकार जिन योजनाओं का शिलान्यास करती है, उनका लोकार्पण भी करती है। जिन प्रोजेक्ट का लोकार्पण हुआ है उनके […]

दिल्ली के उत्तराखंड निवास में आम उत्तराखंडी भी ठहर सकेंगे,किरकिरी के बाद जारी हुआ संशोधित आदेश

DELHI: दिल्ली के चाणक्यपुरी में करीब 120 करोड़ रुपए की लागत से बना उत्तराखंड निवास इन दिनों चर्चाओं में है। राज्य संपत्ति विभाग ने इस गेस्ट हाउस में ठहरने के वाले वीआईपी लोगों की लिस्ट जारी की थी, जिसस ये साफ था कि आम लोगों को यहां प्रवेश नहीं मिलेगा। मामला तूल पकड़ा तो सीएम […]