उत्तराखंड खबर

3206 Videos

जनरल रावत, अजित डोभाल, गिर्दा, वीरेन डंगवाल, प्रसून जोशी को मिलेगा उत्तराखंड गौरव सम्मान

Dehradun: पूर्व सीडीएस स्व. जनरल बिपिन रावत समेत 5 मशहूर हस्तियों को वर्ष 2022 का उत्तराखंड गौरव सम्मान प्रदान किया जाएगा। उत्तराखंड गौरव सम्मान की चयन समिति ने इस वर्ष के पुरस्कार के लिए स्व. जनरल रावत के अलावा राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, जनकवि स्व. गिरीश तिवारी, लेखक और पत्रकार स्व वीरेन डंगवाल और […]

भूकंप से डोली धरती, टिहरी, उत्तरकाशी में महसूस हुये 4.5 तीव्रता के झटके

Garhwal: रविवार की सुबह उत्‍तराखंड में कई जगह भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस दौरान लोग घरों से बाहर निकल आए। देहरादून से लेकर टिहरी, उत्तरकाशी में झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.5 मापी गई। भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार सुबह 8 बजकर 33 मिनट पर 4.5 तीव्रता का […]

पहाड़ के युवा के लिए लकी साबित हुआ इगास पर्व , चंबा के  दुकानदार ने T20 वर्ल्ड कप में जीते एक करोड़ रुपए

TEHRI:  किस्मत कभी कभी आपको करोड़पति भी बना सकती है। टिहरी के चंबा के रहने वाले दुकानदार धीरेंद्र रावत भी इसकी मिसाल हैं। टी-20 वर्ल्डकप के दौरान ड्रीम11 एप पर धीरेंद्र ने टीम बनाई और एक करोड़ का कैश प्राइज जीत लिया। टैक्स काटकर 70 लाख रुपए उनके खाते में आए। (tehri shopkeeper wins 1 […]

महिलाओं के क्षैतिज आरक्षण पर SC से मिली बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के आदेश पर लगाया स्टे

National Desk: उत्तराखंड में राज्य लोकसेवा आयोग की नौकरियों में राज्य की महिलाओं को 30 फीसदी  क्षैतिज आरक्षण के मामले में सरकार को बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने महिलाओं को 30 पीसीद क्षैतिज आरक्षण पर नैनीताल हाईकोर्ट द्वारा लगाई गई रोक को हटा दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार की एसएलपी पर […]

सीएम धामी ने गौ पूजा कर मनाया इगास पर्व, भैलो की तैयारियां पूरी, जानिए क्या है माधो सिंह से इगास का कनेक्शन

DEHRADUN:  उत्तराखंड में लोकपर्व इगास की धूम है। गढञवाल में इगास और कुमाऊं में बूढ़ी दीपावली के नाम से ये पर्व धूम धाम से मनाया जा रहा है। आज इगास पर्व के मौके पर राजकीय अवकाश घोषित है, इससे गांवों में भी रौनक देखी जा रही है। (igas folk festival being celebrated across the state) […]

पौड़ी: सड़क पर पलटी यात्रियों से भरी बस, बाल बाल बचा बड़ा हादसा

Kotdwar: उत्त्तराखण्ड में बस हादसे से दर्जनों जिंदगियां बाल बाल बच गई। पौड़ी जिले के रिखणीखाल ब्लॉक में कोटद्वार जा रही बस चपरेट और पिपलचौड़ के बीच अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई जिससे 6 लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक शाम 5 बजे करीब बस संख्या UK12PB0104 तेज रफ्तार से कोटद्वार की ओर जा […]

Ankita Murder Case: हाईकोर्ट का SIT से सवाल, रिजॉर्ट पर बुलडोजर चलाने वाली जगह से क्या-क्या सबूत जुटाए?

NAINITAL: अंकिता भंडारी हत्याकांड में पत्रकार आशुतोष नेगी की याचिका पर नैनीताल हाईकोर्ट ने आज फिर से सुनवाई की। हाईकोर्ट ने एसआईटी से सबूतों के बारे में 11 नवंबर तक लिखित रूप से जवाब दाखिल करने को कहा है। hc asks sit to show evidence collected after bulldozer action in ankita case दरअसल पौड़ी गढ़वाल […]

उत्तराखंड पुलिस महकमे में 7 IPS के तबादले, STF के एसपी अजय सिंह का हरिद्वार ट्रांसफर,अब आयुष संभालेंगे कमान

DEHRADUN: उत्तराखंड में पुलिस विभाग में बड़े फेरबदल किए गए हैं। यूकेएसएसएससी भर्ती घोटाले की जांच कर रही एसटीएफ के एसपी अजय सिंह का तबादला किया गया है, उन्हें हरिद्वार जिले का एसएसपी बनाया गया है। रुद्रप्रयाग के पुलिस अधीक्षक आईपीएस आयुष अग्रवाल को एसएसपी एसटीएफ बनाया गया है। पुलिस विभाग में सात आईपीएस अफसरों […]

30% महिला क्षैतिज आरक्षण को लेकर महिला संगठनों का हल्ला बोल,  किया सचिवालय कूच

DEHRADUN:  30 फीसदी महिला क्षैतिज महिला आरक्षण को लेकर महिला संगठनों ने फिर से ललकार लगाई है। परेड ग्राउंड में कई युवा व महिला संगठन एकजुट हुए और अपनी मांगों को लेकर सचिवालय कूच किया। सभी संगठनों ने सरकारी नौकरियों में राज्य की महिलाओँ को 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण बहाल करने की मांग दोहराई। आज […]

पौड़ी के जर्जर झूला पुल ने ली बुजुर्ग की जान, बड़खोलू पुल से गिरकर सतीश दास की मौत

Pauri : गुजरात के मोरबी में झूलापुल हादसे से हुई मौतों का मातम अभी कम नहीं हुआ था कि अब उत्तराखंड में भी एक जर्जर झूला पुल ने बुजुर्ग की जिंदगी लील ली। पौड़ी के कल्जीखाल ब्लॉक में बड़खोलू झूला pul से गिरने पर 62 वर्षीय सतीश दास की मौत हो गई। सतपुली के नजदीक […]

NCC का C सर्टिफिकेट, फिजिकल में 100 नंबर, फिर भी अग्निवीर की मेरिट लिस्ट में नहीं आया नाम, पहाड़ के युवक ने की खुदकुशी

BAGESHWAR : अग्निवीर भर्ती के फिजिकल टेस्ट में 100 नंबर लाने के बावजूद मेरिट लिस्ट में सफल न होने पर बागेश्वर के एक युवक ने सल्फास खा लिया। अस्पताल में उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर उसे स्वजनों को सौंप दिया है। घटना के बाद गांव में […]

CM की अफसरों को दो टूक, अगले दौरे पर सड़कों के गड्ढे दिखे तो सख्त एक्शन लूंगा

Haldwani: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हल्द्वानी में अधिकारियों की बैठक लेते हुए सड़कों के गड्ढा मुक्त ना होने पर सख्त नाराजगी जताई। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में अधिकारियों को कहा कि अगली बार उनके दौरे से पहले सड़कें गड्ढा मुक्त नहीं की गई तो सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने […]