उत्तराखंड खबर

3194 Videos

प्रदेशभर में धूमधाम से मनाया गया 75वां गणतंत्र दिवस, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित

DEHRADUN: प्रदेशभर में 75वां गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। परेड ग्राउंड में गणतंत्र  दिवस के मुख्य समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सराहनीय सेवा के लिए पुलिसकर्मियों को सम्मानित भी किया। समारोह में विभिन्न सांस्कृतिक […]

विकसित उत्तराखंड की झलक दिखाती सूचना विभाग की झांकी को पहला प्रथम पुरस्कार

DEHRADUN: गणतंत्र दिवस के अवसर पर परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में विभिन्न विभागों की झांकियां प्रदर्शित की गई जिसमें सूचना विभाग की झांकी को पहला स्थान मिला है। यह पुरस्कार राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि), मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और मुख्य सचिव डॉ. एस.एस.संधु ने प्रदान किया। जिसे महानिदेशक सूचना बंशीधर […]

5 फरवरी से शुरू होगा विधानसभा का सत्र, राज्य आंदोलनकारियों के आरक्षण, यूसीसी कानून पर लग सकती है मुहर

DEHRADUN:  उत्तराखंड विधानसभा का सत्र 5 फरवरी को देहरादून विधानसभा भवन में आहूत किया गया है। विधानसभा सचिवालय की ओऱ से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। सत्र सुबह 11 बजे से शुरू होगा। 5 फरवरी को होने वाला एक दिवसीय विधानसभा सत्र महत्वपूर्ण विधेयकों के लिहाज से बेहद खास होगा। माना […]

चीन सीमा से सटे जादुंग गांव में फिर लौटेगी बहार, वाइब्रेंट विलेज में शुरू होगा होमस्टे का कारोबार

DEHRADUN/UTTARKASHI: उत्तरकाशी में चीन सीमा सटे जादुंग गांव पर खास रणनीतिक महत्व है।1962 के चीन युद्ध में यहां सेना ने अपना डेरा जमाया था जिसके बाद गांव खाली कराया गया था। जादुंग गांव को वाइब्रेंट विलेज घोषित किया गया है। अब राज्य सरकार इस गांव को फिर से आबाद करेगी। इसके लिए कैबिनेट में महत्वपूर्ण […]

मुख्यमंत्री बोले, विधानसभा सत्र बुलाकर जल्द लागू किया जाएगा समान नागरिक संहिता कानून

DEHRADUN:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, संविधान निर्माताओं और राज्य आन्दोलनकारियों को नमन करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे संविधान निर्माण का एक पर्व है।  हमारा यह विशिष्ट संविधान हमारे राष्ट्र […]

ADG अंशुमान, IG रिद्धिम, एसएसपी श्वेता चौबे समेत 6 पुलिसकर्मियों को मिलेगा राष्ट्रपति पदक

DEHRADUN:  उत्तराखंड के 6 पुलिसकर्मियों को उनके शानदार काम का ईनाम मिला है। गणतंत्र दिवस के मौके पर उत्तराखंड पुलिस के एडीजी एपी अंशुमन, देहरादून एसएसपी अजय सिंह, पौड़ी एसएसपी श्वेता चौबे समेत 5 पुलिस अधिकारियों व एक हेड कॉन्स्टेबल को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक से नवाजा जाएगा। जिन पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रपति […]

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर 318  टॉपर्स बेटियों को सीएम धामी ने प्रदान किए स्मार्ट फोन

DEHRADUN:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में ‘मेधावी बालिका शिक्षा प्रोत्साहन’ कार्यक्रम के तहत मेधावी बालिकाओं को सम्मानित किया। जनपद स्तर पर इंटरमीडिएट और हाईस्कूल में प्रत्येक जनपद से प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाली बालिकाओं और विकासखण्ड स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली बालिकाओं को […]

जुड़वा बच्चों से नहीं होगी नेताजी को टेंशन, यहां होमस्टे पर मिलेगा 100% अनुदान, खिलाड़ियों के लिए आएगा ये बिल, दो मिनट में जानिए कैबिनेट के बड़े फैसले

DEHRADUN:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान कैबिनेट में एक दर्जन से अधिक प्रस्तावों पर मुहर लगी। बैठक में 22 जनवरी को अयोध्या में हुए भगवान राम की प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की जानकारी दी गई इसके लिए धामी कैबिनेट […]

लोकसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड कांग्रेस की चुनाव समिति का ऐलान, महिलाओं, युवाओं और सीनियर नेताओं को मिली जगह, गुटबाजी साधने की कोशिश

DEHRADUN:  लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी हाईकमान की ओर से 32 सदस्यीय प्रदेश चुनाव समिति का गठन किया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा को कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने पत्र जारी करते हुए उत्तराखंड इलेक्शन कमेटी की […]

परिवहन निगम ने कमाया 56 करोड़ का रिकॉर्ड मुनाफा, पहाड़ और मैदानी रूट पर दौड़ेंगी 330 नई मॉर्डन बसें

DEHRADUN :  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार के गुड गवर्नेंस को उत्तराखंड रोडवेज (परिवहन निगम) ने धरातल पर उतारकर राज्य में नई नजीर पेश की हैं। निगम ने धामी सरकार के ढाई साल में न केवल 20 साल के घाटे को मात दी, बल्कि रिकॉर्ड 56 करोड़ का मुनाफा कमाकर रोडवेज की बसों को नई […]

मसूरी पहुंचे महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, पत्नी अंजलि और बेटी सारा छुट्टियां बिताने आए

MUSSOORIE/DEHRADUN: अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के बाद महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने देवभूमि का रुख किया है। सचिन परिवार के साथ वक्त बिताने मसूरी पहुंचे हैं। मंगलवार दोपहर को सचिन जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे जहां से वे मसूरी के लिए रवाना हुए। उनकी पत्नी अंजलि और बेटी सारा सोमवार को […]

मसूरी में मोमबत्ती से लगी घर में भीषण आग, घर का सारा सामान जलकर खाक

MUSSOORIE:  मसूरी के बार्लोगंज इलाके में मंगलवार को एक घर आग की चपेट में आने से जलकर खाक हो गया। क्रिश्चियन विलेज के एक घर में मोमबत्ती के कारण अचानक आग लग गई थी, जिससे अफरा-तफरी का माहौल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने पहले खुद ही आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग […]