पिथौरागढ़164 Videos

मुनस्यारी और अल्मोड़ा के लिए हवाई सेवाओं की शुरुआत, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी

DEHRADUN: खूबसूरत पर्यटक स्थल और सीमांत क्षेत्र मुनस्यारी अब हवाई सेवाओं से जुड़ गया है। इसके साथ ही अल्मोड़ा और हल्द्वानी के बीच अब सफर और भी आसान हो गया है। क्षेत्रीय संपर्क योजना (उड़ान योजना) के तहत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिथौरागढ़-मुनस्यारी और हल्द्वानी-अल्मोड़ा हवाई सेवाओं का वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री […]

नन्हीं परी केस में सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दाखिल करेगी सरकार, सीएम ने दिए निर्देश, कोर्ट ने आरोपी को किया था बरी

DEHRADUN:  2014 में हल्द्वानी में हुए पिथौरागढ़ की 7 साल का मासूम के साथ दरिंदगी और निर्मम हत्या केस में राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सुप्रीम कोर्ट ने जघन्य वारदात के आरोपी को बरी कर दिया था, जिसके बाद लोगों में आक्रोश था। अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विटार […]

पिथौरागढ़: जान हथेली पर रखकर सफर करने को मजबूर क्वारबन के ग्रामीण, 3 साल से अधर में लटका पुल निर्माण

PITHORAGARH:  पिथौरागढ़ जिले के बेलतड़ी- क्वारबन मार्ग की बदहाली और स्पान पुल न बनने के चलते स्थानीय लोग परेशान हैं। आक्रोषित ग्रामीणों ने जल्द से जल्द पुल निर्माण की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने पीएमजीएसवाई और प्रशासन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए कहा कि 2022 में सड़क निर्माण कार्य पूर्ण हो […]

सीएम धामी ने 13 महिलाओं व किशोरियों को प्रदान किए तीलू रौतेली पुरस्कार, 33 आंगनवाड़ी कार्यकत्री भी सम्मानित

DEHRADUN: विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रदेश की 13 महिलाओं व किशोरियों को वीरबाला तीलू रौतेली राज्य स्त्री शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिहं धामी ने 13 महिलाओं को तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया। इस अवसर पर 33 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को भी सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम का […]

मोस्टमानू महोत्सव में वर्चुअल रूप से शामिल हुए सीएम धामी, पिथौरागढ़ को दिया 62 करोड़ की योजनाओं का तोहफा

PITHORAGARH/DEHRADUN:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को वर्चुअल माध्यम से मोस्टामानू महोत्सव में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर पिथौरागढ़ जनपद के अंतर्गत 62 करोड़ रुपये से अधिक की लागत की 15 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। इसके अंतर्गत स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल एवं पर्यटन से जुड़ी विभिन्न विकासपरक योजनाओं का लोकार्पण एवं […]

मौसम का ऑरेंज अलर्ट, 9 जिलों में भारी बारिश-बाढ़ की चेतावनी, बारिश से पानी पानी हुई राजधानी, कई मवेशी बहे

DEHRADUN:  भारी बारिश से पहाड़ से लेकर मैदान तक हाहाकार है। राजधानी देहरादून में नदी नालों ने विकराल रूप धारण किया हुआ है। सड़कें पानी से लबालब हैं। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, साथ ही देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल पिथौरागढ़, चंपावत, बागेश्वर व ऊधमसिंह नगर में […]

पहाड़ से मैदान तक आसमान से बरसी आफत, कई सड़कें बंद, शहरों में जलभराव

DEHRADUN:  उत्तराखंड में मौसम विभाग की भविष्यवाणी सच साबित हो रही है। मौसम विभाग ने 6 जिलों में 72 घंटे तक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है जिसका असर दिखना शुरू हो गया है। पहाड़ से मैदान तक भारी बारिश के कारण जगह जगह भूस्खलन से मार्ग बंद हो गए हैं। मैदानी क्षेत्रों […]

पंचायत चुनाव के नतीजे: कांग्रेस को संजीवनी, बीजेपी के लिए चेतावनी, विधायकों के बेटे-पत्नी हार गए चुनाव

DEHRADUN: पंचायत चुनावों के नतीजे आ गए हैं। सत्ताधारी भाजपा और विपक्ष कांग्रेस दोनों ही अपनी अपनी जीत के दावे कर रहे हैं। चुनावी नतीजों में भाजपा के कई पूर्व ब्लॉक प्रमुखों, जिलाध्यक्षों को और विधायकों के पत्नी या बेटों को हार मिली है। हालांकि भाजपा दाव कर रही है कि पंचायत चुनाव में भी […]

गांवों की सरकार में युवाओं का दम, 21 साल की प्रियंका बनी सबसे कम उम्र की प्रधान, यहां टॉस के बाद 23 साल का युवा बना प्रधान

DEHRADUN: उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के नतीजे आना शुरू हो गए हैं।  युवाओं ने इस बार बंपर वोटिंग की थी। संभवत युवा प्रत्याशियों को युवाओं ने बडी तादात में वोट दिए जिसकी झलक नतीजों में भी दिख रही है। चमोली में सारकोट गांव से 21 साल की प्रियंका सबसे कम उम्र की प्रधान चुनी गई […]

पंचायत चुनाव: बारिश के बीच वोटरों में जबरदस्त उत्साह, दोपहर 12 बजे तक 32% मतदान, 106 साल की दादी ने डाला वोट

DEHRADUN:  त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में मतदान की प्रक्रिया जारी है। दूसरे चरण में सुबह बजे से प्रदेश के 40 विकासखंडों में वोटिंग के लिए लोगों का उमड़ना शुरू हो गया। कुल 4431 बूथों पर पोलिंग पार्टियां मोर्चा संभाले हुए हैं। दूसरे चरण में कुल 21,57199 मतदाता वोट डालेंगे। दोपहर 12 बजे तक […]

पंचायत चुनाव: पहले चरण में जमकर हुई वोटिंग, 68 फीसदी मतदान का मतलब क्या हो सकता है?

DEHRADUN:  उत्तराखंड के 49 विकासखंडों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में गुरुवार को जमकरवोटिंग हुई। देर शाम तक पोलिंग बूथ के बाहर कतारें लगी रही। निर्वाचन आय़ोग के मुताबिक देर शाम तक के आंकड़ो के मुताबिक कुल 68 फीसदी मतदान हुआ, इसमें 63 फीसदी पुरुषों और 73 फीसदी महिला मतदाताओं ने मतदान किया। […]

पिथौरागढ़: पंचायत चुनाव की ड्यूटी में जा रहे पोलिंग कर्मी की हार्ट अटैक से मौत, पीठासीन अधिकारी भी घायल

PITHORAGARH: उत्तराखंड पंचायत चुनावों के पहले चरण के मतदान की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। इस बीच पिथौरागढ़ के मुनस्यारी क्षेत्र से दुखद खबर सामने आई है। यहां चुनाव ड्यूटी में जा रहे मतदान कर्मी की हार्ट अटैक से मौत हो गई। जबकि मुनस्यारी में ही एक अन्य पीठासीन अधिकारी फिसलकर घायल हो गया। […]