राजनीति

2413 Videos

मंत्री को हटाने की मांग को लेकर गैरसैंण में 5 दिन से पूर्व सैनिक का अनशन जारी, अब पीएम को खून से खत लिखेंगे

GAIRSAIN:  कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल की बर्खास्तगी की मांग को लेकर पूर्व सैनिक भुवन कठायत का अनशन पांचवें दिन में प्रवेश कर गया है। जब पूरा देश होली का त्योहार मना रहा है, तब पूर्व सैनिकर भुवन कठायत और उनके साथी कार्तिक उपाध्याय व कुसुमलता बौड़ाई गैरसैंण में अनशन पर बैठे हैं। धरना स्थल पर […]

सीएम आवास में होली मिलन में जुटे प्रदेश भर के लोक कलाकार, गढ़वाल-कुमाऊं-जौनसार की संस्कृति के रंग बिखरे

DEHRADUN:  एक तरफ, हारूल नृत्य करते जौनसारी कलाकार, तो दूसरी तरफ, अपनी ही धुन में मगन होली गीत गातीं नाचतीं लोहाघाट से आईं महिला कलाकार। इन सबके बीच, रिवर्स पलायन का संदेश देती पौड़ी के राठ क्षेत्र से आई सांस्कृतिक टोली का आकर्षण, थारू जनजाति का नृत्य तो छोलिया नृत्य करते अल्मोड़ा के कलाकारों की […]

तेज रफ्तार कार से 6 लोगों को कुचलने वाला आरोपी गिरफ्तार, हादसे के वक्त 12 साल के भांजे के साथ कार में था सवार

DEHRADUN:  देहरादून के राजपुर रोड पर 12 मार्च को तेज रफ्तार कार ने 6 लोगों को कुचलने वाला आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। पुलिस ने आरोपी वंश कात्याल को देहरादून आईएसबीटी के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी की उम्र 22 साल है और बीबीए का छात्र है। आरोपी मूल रूप से […]

देहरादून – 6 लोगों को कुचलने वाली कार बरामद, आरोपी अभी भी फरार, कार मालिक की हुई पहचान

DEHRADUN: देहरादून के राजपुर रोड पर 12 मार्च को तेज रफ्तार कार ने 6 लोगों को कुचल दिया जिसमें से 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। एसएसपी देहरादून की निगरानी में पुलिस ने रातभर सघन जांच अभियान चलाकर मामले में अहम सुराग जुटाए हैं। हादसे में शामिल कार को बरामद कर लिया गया है, […]

होली के गीतों में पलायन के दर्द को बताया तो छलक उठी महिलाओं की आंखें, राठ की होली की ऐसी धूम कि सीएम का आया बुलावा

DEHRADUN:   पूरा देश होली के रंग में रंगा हुआ है। पहाड़ में भी हर तरफ होली के गीत गूंज रहे हैं। लेकिन इस बीच एक होली सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। ठेठ पहाड़ के जुनूनी युवा पौड़ी से होली खेलने देहरादून आते हैं, होली के गीतों के माध्यम से पहाड़ में खाली घरों […]

हेली सेवाओं से जुड़े नैनीताल, बागेश्वर, मसूरी, हल्द्वानी, सीएम धामी ने दिखाई 4 हेली सेवाओं को हरी झंडी

DEHRADUN:    देहरादून से नैनीताल, बागेश्वर और मसूरी और हल्द्वानी से बागेश्वर हवाई सेवाओं से जुड़ गए हैं। उड़ान योजना के तहत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को चार हेली सेवाओं का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि “उड़ान“ योजना के अंतर्गत शुरू की जा रही इन चार हेली सेवाओं से […]

संगठन पर्व के तहत उत्तराखंड भाजपा ने चुने 18 जिला अध्यक्ष, कई को बदला , कुछ रिपीट

DEHRADUN: भारतीय जनता पार्टी ने संगठन पर्व के तहत 18 जिलाध्यक्षों की तैनाती कर दी है। हालांकि रानीखेत में अभी जिला अध्यक्ष नहीं बनाए गया है। संगठन के लिहाज से जिला अध्यक्षों की नियुक्ति पर सबकी नजरें टिकी थी। माना जा रहा है कि पार्टी जल्द ही होली के बाद प्रदेश अध्यक्ष पर फैसला ले […]

सीएम के आते ही सचिवालय कर्मचारी पर आया देवता, मच गया हड़कंप, कहा मुख्यमंत्री पर संकट आने वाला है

DEHRADUN:  सोमवार को उत्तराखंड सचिवालय में अचानक ह़डकंप मच गया जब मुख्यमंत्री के सचिवालय में आते ही एक कर्मचारी पर देवता चढ़ गया। कर्मचारी सरकार पर संकट की बात कहते सुनाई दिया। इस घटना से सचिवालय कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जैसे ही सचिवालय पहुंचे, वहां […]

कैबिनेट फेरबदल की चर्चा: सीएम धामी के बाद प्रदेश अध्यक्ष भी दिल्ली पहुंचे, 3 मंत्रियों की हो सकती है छुट्टी, 4 नए चेहरों को मिलेगा मौका!

DEHRADUN: उत्तराखंड में धामी कैबिनेट में फेरबदल की चर्चाएं तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल दिल्ली रवाना हुए थे। आझ प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को भी दिल्ली से बुलावा आया है। माना जा रहा है कि हाईकमान ने कैबिनेट में फेरबदल का मन बना लिया है। पार्टी बड़े और दिल्ली में पकड़ […]

फिर से बिगड़े बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के बोल,  गैरसैंण में हुआ सड़क छाप नेताओं का आंदोलन

DEHRADUN:  मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के विवादित बयान के बाद भाजपा नेताओं का विवादों से पीछा नहीं छूट पा रहा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने फिर से एक विवादित बयान दिया है। महेंद्र भट्ट ने कहा कि गैरसैंण में मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के खिलाफ आंदोलन सड़क छाप नेताओं का आंदोलन है। उनके इस बयान […]

हाथ मिलाया, पीठ थपथपाई, शाबाशी दी, हर्षिल में दिखी पीएम मोदी- सीएम धामी की शानदार बॉन्डिंग   

HARSHIL: शीतकालीन यात्रा पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की शानदार बॉन्डिंग  गुरूवार को भी दिखी। प्रधानमंत्री को जब जहां मौका मिला, वह मुख्यमंत्री को शाबासी देते, प्रोत्साहित करते हुए दिखाई दिए। भाषण खत्म कर मुख्यमंत्री जैसे ही प्रधानमंत्री के करीब पहुंचे, तो पहले तो उन्होंने गर्मजोशी से हाथ मिलाया। […]

गैरसैंण में पहाड़ी स्वाभिमान रैली में उमड़ा जनसैलाब, लोगों ने की मंत्री अग्रवाल के इस्तीफे की मांग

GAIRSAIN: पहाड़ी समाज पर मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल की अभद्र टिप्पणी के खिलाफ पहाड़ में आक्रोश है। मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर गुरुवार को ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में पूरा पहाड़ गरजा। एकता प्रदर्शित करते हुए सभी लोगों ने एक स्वर में प्रेमचंद अग्रवाल को तत्काल पद से हटाए जाने की मांग की। राज्य आंदोलनकारियों, […]