राजनीति

2627 Videos

इंटर कॉलेज के प्रवक्ता के 808 पदों पर भर्ती  के लिए UKPSC  ने जारी की विज्ञप्ति, जल्दी करें आवेदन

HARDIWAR:   उत्तराखंड में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए नए साल में खुशखबरी है। उत्तराखंड लोकसेवा आयोग ने इंटर कॉलेजों में प्रवक्ता के 808 पदों पर भर्ती निकाली है। कुछ महीने पहले शिक्षा निदेशालय ने 808 पदों पर भर्ती का प्रस्ताव सरकार को भेजा था। आयोग की विज्ञप्ति के मुताबिक कुल 808 पदों […]

केंद्रीय कृषि मंत्री ने 88 हजार किसानों के खाते में ट्रांसफर की 65.12 करोड़ की धनराशि, उत्तराखंड को लिए कई घोषणाएं

CHAMOLI: गौचर में किसानों के कल्याण तथा आर्थिक उत्थान को समर्पित राज्य स्तरीय किसान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत 88 हजार किसानों को 65 करोड़ 12 लाख रूपये की बीमा […]

अंकिता केस के VIP  पर BJP में घमासान, इस नेता ने मांगा आरोपितों का इस्तीफा, प्रदेश अध्यक्ष को चुप रहने की सलाह

DEHRADUN: अंकिता भंडारी हत्याकांड में वीआईपी के नाम के खुलासे से उत्तराखंड की सियासत में खलबली मची हुई है। उर्मिला सनावर द्वारा बीजेपी के नेता दुष्यंत गौतम का नाम लिए जाने के बाद अब पार्टी के भीतर भी घमासान मचा है। पहले पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सरकार से इस मामले में गहन जांच […]

उत्तराखंड में नस्लीय हिंसा की शर्मनाक वारदात, त्रिपुरा के छात्र को चिंकी चाइनीज बुलाया, चाकुओं से हमला किया , पीड़ित की मौत

DEHRADUN:  देहरादून में नस्लीय हिंसा की घटना ने पूरे उत्तराखंड को शर्मसार किया है। देहरादून में नस्लीय हिंसा का शिकार हुए त्रिपुरा के एक छात्र की जिंदगी और मौत से जूझते हुए 17 दिन बाद अस्पताल में शुक्रवार को मौत हो गई। इस घटना के बाद लोगों में आक्रोश है। सोशल मीडिया पर छात्र एंजेल […]

DM  की इस पहल से भिक्षावृत्ति से मुक्त किए गए बच्चों को मिल रहा शिक्षा का सहारा, 154 बच्चे मुख्याधारा से जुड़े

DEHRADUN:  देहरादून जिला प्रशासन ने भिक्षावृत्ति में लिप्त बच्चों को रेस्क्यू करके उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की अभिनव पहल की है। साधुराम इंटर कालेज में स्थापित आधुनिक इंटेशिव केयर सेंटर के जरिए सैकड़ों ऐसे बच्चों का भविष्य उज्जवल बन रहा है जिनका जीवन चौराहों पर भिक्षावृत्ति के अंधेरे में खो सा गया था। […]

अंकिता केस का VIP कौन? उर्मिला के आरोपों के बाद सामने आई दुष्यंत गौतम की सफाई

DEHRADUN: अंकिता भंडारी हत्याकांड में वीआईपी के नाम के खुलासे पर उत्तराखंड की सियासत में भूचाल ला दया है। पूर्व भाजपा विधायक की पत्नी का दावा करने वाली उर्मिला सनावर ने अंकिता केस के वीआईपी के नाम का खुलासा किया था। उर्मिला ने आरोप लगाया था कि सुरेश राठौर ने उन्हें बताया था कि हत्याकांड […]

सीएम धामी ने नैनीताल में किया 121.52 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

NAINITAL: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को नैनीताल  के लिए 121 करोड़ 52 लाख 46 हजार रुपये की लागत के 13 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इसके साथ ही 42 करोड़ 77 लाख 31 हजार रुपये की लागत से बनने वाली बहु प्रतीक्षित मेट्रोपोल सर्फेस पार्किंग का भूमि पूजन किया गया जिसमें […]

अंकिता केस: उर्मिला सनावर के VIP खुलासों पर हरिद्वार सांसद का बड़ा बयान

HARIDWAR: अंकिता हत्याकांड पर पूर्व विधायक सुरेश राठौर की पत्नी के खुलासों से उत्तराखंड में सियासी खलबली मची हुई है। इस मामले के वीआईपी का नाम उजागर होने और पार्टी के बड़े नेताओं पर आरोपों के बाद भाजपा बैकफुट पर है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत के बयान ने पार्टी की […]

केदारकांठा विंटर फेस्टिवल: विंटर टूरिज्म है आत्मनिर्भर उत्तराखंड की मजबूत नींव-CM

UTTARKASHI:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी जिले के सांकरी में आयोजित केदारकांठा पर्यटन तीर्थाटन शीतकालीन महोत्सव में प्रतिभाग किया। उन्होंने शीतकालीन पर्यटन को जन आंदोलन बनाने और उत्तराखंड को समृद्ध एवं आत्मनिर्भर बनाने में सहयोग का आह्वान करते हुए कहा कि शीतकालीन पर्यटन आत्मनिर्भर उत्तराखंड की मजबूत नींव है। तेजी से उभरते […]

कैशलैस इलाज के लिए सरकार देगी ज्यादा अशंदान,  जानिए धामी कैबिनेट के बड़े फैसले

DEHRADUN: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड मंत्रिमंडल की अहम बहैठक हुई जिसमें 11 प्रस्तावों पर मुहर लग गई। कैबिनेट ने कैशलेस इलाज के लिए अंशदान बढ़ाने पर मुहर लगाई है। कैबिनेट के फैसले -उपनल कर्मचारियों को समान कार्य के लिए समान वेतन का मामला मंत्रिमंडलीय उपसमिति को सौंपा गया है। – नेचुरल […]

गट्टू पर घमासान, दिल्ली में भाजपा पर दहाड़े गोदियाल, अंकिता केस की CBI जांच की मांग

DELHI: उत्तराखंड का चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड एक बार फिर सुर्खियों में है। बीते रोज़ भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर की कथित पत्नी उर्मिला सनावर ने फेसबुक लाइव में अंकिता केस के वीआईपी गट्टू के नाम का खुलासा करके हड़कंप मचा दिया। उर्मिला के बयान को कांग्रेस ने हाथों हाथ लेते हुए बीजेपी पर […]

AI  वीडियो से भाजपा ने हरदा को बताया अवैध मजार का पनाहगार, हरीश रावत दर्ज कराएंगे BJP पर FIR

DEHRADUN: उत्तराखंड में 2027 के आम चुनावों से पहले नैरेटिव की जंग शुरू हो गई है। अब तक चुनावी तैयारी में आक्रामक दिख रही कांग्रेस को भाजपा आईटी सेल की एक गुगली ने असहज कर दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को केंद्र में रखकर बनाई गई इस रील में मुस्लिम तुष्टीकरण का हितैषी बताया […]