राजनीति

2324 Videos

फिर सक्रिय हुआ नकल गिरोह, नकल माफिया हाकम सिंह फिर से गिरफ्तार, अभ्यर्थियों को पास कराने के लिए की 15-15 लाख की डिमांड

DEHRADUN:  देहरादून से बड़ी खबर है। प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल कराने वाला माफिया हाकम सिंह फिर से सक्रिय हो गया है। हालांकि इस बार परीक्षा से ठीक पहले हाकम पुलिस की गिरफ्त में आया है। देहरादून पुलिस और एसटीएफ के ज्वाइंट ऑपरेशन में खुलासा हुआ है कि हाकम सिंह अधीनस्थ सेवा आयोग की रविवार को […]

दूसरे राज्यों तक फैल गए देहरादून आपदा के जख्म, यमुनानगर, सहारनपुर में मिले शव, अब तक 30 लोगों की मौत

DEHRADUN:  15-16 सितंबर को आई विनाशकारी आपदा ने देहरादून का कोना कोना छलनी किया है। बादल फटने औऱ नदियों में बाढ़ की घटना में जिले में अभतक 30 मौते हो चुकी हैं जबकि 7 अभी भी लापता हैं। आलम ये है कि देहरादून में नदियों के उफान में बहे लोगों के शव उत्तर प्रदेश और […]

रिजॉर्ट बनाकर नदी का बहाव रोकने वाले मालिक पर होगा एक्शन, देहरादून मसूरी रोड पर वाहनों की आवाजाही शुरू

DEHRADUN:  देहरादून में 15-16 सितंबर को आई भीषण आपदा के बाद मसूरी का संपर्क पूरी तरह से कट गया था। देहरादून से मसूरी जाने वाला मुख्य मार्ग कई जगह ध्वस्त हो गया था। कुठालगेट के पास सड़क का बड़ा हिस्सा वाशआउट हो गया था। जिसके बाद यहां बेली ब्रिज का निर्माण युद्धस्तर पर पूरा किया […]

NH  के अधिशाषी अभियंता ने डीएम-सीडीओ को सामने से दी चुनौती, करवा लो एफआईआर, मुझे देहरादून जाना है

CHAMOLI:  उत्तराखंड में विभागीय अफसरों मनमर्जी पर उतर आए हैं। अभी पौड़ी में एनएच के अधिशाषी अभियंता पर लापरवाही बरतने में एफआईआर का मामला शांत भी नहीं हुआ कि अब चमोली में भी NH के अधिशाषी अभियंता ने डीएम और सीडीओ को खुली चुनौती दे डाली कि एफआईआर करानी है तो कराओ, मैं साइट पर […]

देहरादून के आपदा प्रभावित क्षेत्रों तक हेलिकॉप्टर से पहुंचाया गया राशन, सड़क टूटने से कटा है संपर्क

DEHRADUN: आपदा ने देहरादून के ग्रामीण इलाकों में जमकर कहर बरपाया है। कई मुख्य सड़कें और पुल ध्वस्त होने से कई गावों का संपर्क पूरी तरह कट गया है। रास्ते भी टूटे हैं। स्थानीय बाजारों में कहर बरपा है। ऐसे में प्रभावित क्षेत्रों में राशन का संकट न हो, इसके लिए जिला प्रशासन ने हेलिकॉप्टर […]

देहरादून आपदा में 13 लोगों की मौत, 16 लापता, 3 लोग घायल, लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ठहराने के प्रयास जारी

DEHRADUN:   देहरादून में बादल फटने और अतिवृष्टि से भारी तबाही मची है। मलबे में दबने औऱनदी नालों में बहन से अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 16 लोग अभी भी लापता हैं। मलबे की चपेट में आने से 3 व्यक्ति घायल हुए हैं। जिला प्रशासन की ओर से राहत औऱ बचाव […]

देहरादून से बेंगलुरू तक एयर इंडिया की सीधी फ्लाइट शुरू, सीएम धामी ने किया फ्लैगऑफ  

DEHRADUN:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट, देहरादून से एयर इंडिया एक्सप्रेस द्वारा देहरादून-बेंगलुरु के लिए शुरू की जा रही नई हवाई सेवा का विधिवत रूप से फ्लैग ऑफ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने इसे राज्य के समग्र विकास और हवाई संपर्क विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। इस […]

बिन मां की 3 गरीब बेटियों ने डीएम से लगाई गुहार, ऑन द स्पॉट फैसला लेते हुए कराया स्कूल में दाखिला

DEHRADUN: देहरादून जिलाधिकारी सविन बंसल के तत्काल हस्तक्षेप के बाद बिना मां की 3 गरीब बच्चियों को प्रशासन ने स्कूल में दाखिल दिलाया है। स्कूल ड्रेस में विद्यालय पहुंचते ही बालिकाओं के चेहरे खिल उठे। साथ ही बच्चियों की बड़ी बहन को रोजगार परख ट्रेनिंग देने की भी व्यवस्था की है। दरअसल 3 छोटी बहनों […]

दून अस्पताल में सीएम धामी ने मरीजों से किया संवाद, अस्पताल की व्यवस्थाओं को परखा

DEHRADUN: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को राजकीय दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, उपचार की गुणवत्ता तथा व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने अस्पताल में उपचाररत विभिन्न मरीजों से भेंट कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा उन्हें अस्पताल द्वारा प्रदान की जा रही चिकित्सीय […]

पीएम मोदी पहुंचे उत्तराखंड, आपदाग्रस्त क्षेत्रों का हवाई दौरा रद्द, देहरादून एयरपोर्ट पर प्रभावितों से मुलाकात

DEHRADUN: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम साढ़े चार बजे उत्तराखंड पहुंचे यहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत किया। खराब मौसम के कारण आपदाग्रस्त क्षेत्रों का हवाई दौरा करने का कार्यक्रम फिलहाल टाल दिया गया है। पीएम मोदी एय़रपोर्ट पर बने गेस्ट हाउस में ही उच्चस्तरीय बैठक ले रहे हैं। इस दौरान वे आपदाप्रभावितों से […]

पहाड़ के मुर्गी पालकों को कुक्कुट आहार में मिलेगी सब्सिडी, देहरादून में सुधरेगी ट्रैफिक व्यवस्था, कैबिनेट के बड़े फैसले

DEHRADUN:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में कुल 6 प्रस्तावों पर मुहर लगी है। कैबिनेट ने देहरादून में ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार के लिए देहरादून सिटी ट्रांसपोर्ट लिमिटेड के नाम से एक स्पेशल पर्पस व्हीकल के गठन को मंजूरी मिली है। साथ ही कुक्कुट कुक्कुट आहार सब्सिडी […]

गुरुवार को उत्तराखंड के आपदाग्रस्त क्षेत्रों का दौरा करेंगे प्रधानमंत्री मोदी, देहरादून में लेंगे हाई लेवल मीटिंग

DEHRADUN:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को उत्तराखंड के आपदा ग्रस्त क्षेत्रों में आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेंगे। इसके बाद पीएम मोदी उच्चस्तरीय बैठक भी करेंगे। बता दें कि उत्तराखंड में इस बार मानसून ने कहर बरपाया है। थराली, धराली, बसुकेदार, पौड़ी, बागेश्वर में अतिवृष्टि और बादल फटने से भारी तबाही हुई है। जगह […]