राजनीति

2627 Videos

क्या बदरीनाथ धाम में भी किया गया चंदा चोरी? भैरव सेना ने BKTCअध्यक्ष के निजी सहायक पर लगाए आरोप

BADRINATH: अयोध्या के राम मंदिर में आए चढ़ाने की चोरी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस घटना से करोडों हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुंची है। वहीं अब विश्वप्रसिद्ध बदरीनाथ धाम में भी चंदा चोरी के आरोप लग रहे हैं। भैरव सेना ने बीकेटीसी अध्यक्ष के निजी सहायक पर बदरीनाथ मंदिर से चढ़ावा […]

अंकिता भंडारी हत्याकांड: भारी बारिश के बीच आंदोलनकारियों ने की सीबीआई कार्यालय में तालाबंदी, उठाए तीखे सवाल

DEHRADUN: उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक दलों ने एक बार फिर से हुंकार भरी। गुरुवार को अंकिता न्याय यात्रा संयुक्त संघर्ष मंच के बैनर तले जन सरोकारों से जुड़े दर्जनों संगठनों ने सीबीआई कार्यालय देहरादून में तालाबंदी की औऱ भारी बारिश के बीच जोरदार प्रदर्शन किया। पुलिस प्रशासन […]

BJP विधायक दिलीप रावत के विवादित बोल, बुद्धिमान नहीं थे वीर चंद्र सिंह गढ़वाली, कांग्रेस ने लताड़ा

DEHRADUN: विधानसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड में बयानबाजी का दौर शुरू हो चुका है। लेकिन कई बार बयानबाजी मुसीबत बन जा रही है। ताजा मामला लैंसडौन से बीजेपी विधायक महंत दिलीप सिंह रावत का है। उन्होंने एक कार्यक्रम में पेशावर कांड के नायक वीर चंद्र सिंह गढञवाली को बुद्धिहीन कह दिया, जिसके बाद सियासी बवाल […]

पिथौरागढ़: कांग्रेस के परिवर्तन संकल्प सम्मेलन में कलह, गोदियाल के सामने विधायक मयूख ने छोड़ा कार्यक्रम

PITHORAGARH:  विधानसभ चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस के भीतर अंतर्विरोध और गुटबाजी रह रह कर सामने आ रहे हैं। पिथौरागढ़ में कांग्रेस के कार्यक्रम में कुछ ऐसा हुआ जिसने पार्टी अध्यक्ष गणेश गोदियाल को परेशान कर दिया। गोदियाल की मौजूदगी में मंच पर बैठे विधायक मयूख महर अचानक से नाराज होकर कार्यक्रम से चले […]

चंपावत में सीएम धामी ने किया ₹123.79 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास, कॉर्बेट ट्रेल का शुभारंभ

CHAMPAWAT: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को चम्पावत में आयोजित भव्य कार्यक्रम में कुल ₹123.79 करोड़ की लागत से तैयार एवं प्रस्तावित 17 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इनमें ₹27.79 करोड़ की लागत से पूर्ण हुई 8 योजनाओं का लोकार्पण तथा ₹96 करोड़ की लागत से 9 नई विकास योजनाओं का शिलान्यास […]

चमोली:डाकिए ने बोरियों में भरकर घर में रख दिए लोगों के आधार, पैन, ATM कार्ड, 1.5 साल से नहीं बांटी डाक

CHAMOLI: पहाड़ के दूरस्थ इलाकों में डाकिया केवल चिट्ठियां पहुंचाने वाला कर्मचारी नहीं होता, बल्कि वह लोगों और सरकारी व्यवस्था के बीच भरोसे की सबसे मजबूत कड़ी माना जाता है। लेकिन चमोली जिले के थराली विकासखंड के तुंगेश्वर पोस्ट ऑफिस से सामने आई घटना ने इसी भरोसे पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। यहां […]

निहंग विवाद में मध्यस्थता कर रहे जसदीप सिंह की आपत्तिजनक फोटो लीक, निहंग विक्की थॉमस ने खोली पोल

DEHRADUN:   उत्तराखंड में निहंग और स्थानीय लोगों के विवाद में मध्यस्थता करने उत्तराखंड पहुंचे निहंग जसदीप सिंह की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। रविवार को पंजाब लौटने पर एक स्वागत कार्यक्रम में पहले जसदीप सिंह पर हमले की कोशिश हुई और शाम को जसदीप के आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। निहंग विक्की थॉमस […]

पौड़ी: नैनीडांडा में घास काटने गई महिला को गुलदार ने बनाया निवाला, ग्रामीणों में आक्रोश

PAURI: पौड़ी गढ़वाल जिले के नैनीडांडा विकास खंड के बणासी तल्ली गांव में शनिवार को गुलदार के हमले में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने विभाग के खिलाफ गुस्सा जाहिर करते हुए गुलदार को तुरंत पकड़ने की मांग की। जानकारी […]

ग्लोबल हो गई पहाड़ की ट्राउट फिश, पहली बार इंटरनेशनल मार्केट में एक्सपोर्ट की गई 5 टन मछली

DEHRADUN/PITHORAGARH: उत्तराखंड के मत्स्य पालन क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि सामने आई है। राज्य गठन के बाद पहली बार उत्तराखंड में उत्पादित रेनबो ट्राउट मछली (Rainbow Trout Fish) ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में दस्तक दी है। पिथौरागढ़ जिले की तीन मत्स्य सहकारी समितियों द्वारा तैयार की गई 5 मीट्रिक टन ट्राउट मछली का सफलतापूर्वक नेपाल […]

सीएम धामी-शिवराज ने किया खेत बचाओ अभियान’ का शुभारंभ, ₹369.66 करोड़ की योजनाओं की सौगात

RUDRAPUR:  गांधी मैदान, रुद्रपुर में कृषि विभाग द्वारा आयोजित ‘खेत बचाओ अभियान’ कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कृषि एवं कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी तथा जनपद प्रभारी मंत्री एवं परिवहन एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस […]

उत्तराखंड कूच पर निकले निहंग, हिमाचल बॉर्डर पर हाई अलर्ट, पुलिस के साथ ITBP के जवान भी तैनात

DEHRADUN: उत्तराखंड में निहंग सिखों से जुड़ा विवाद बढ़ता ही जा रहा है। मोहाली से सैकड़ों निहंग सिखों का जत्था आज उत्तराखंड के लिए रवाना हुआ था। लेकिन सतर्क सुरक्षा बलों ने उन्हें कुल्हान बॉर्डर  पर ही रोक लिया। फिलहाल इलाके में पुलिस और आईटीबीपी के जवानों की भारी फोर्स तैनात है। निहंगों के कूच […]

खत्म हुआ नगरासू गुरुद्वारा विवाद, तीन दिन बाद निहंग सिख वापस पंजाब रवाना

RUDRAPRAYAG:  रुद्रप्रयाग के  नगरासू स्थित गुरुद्वारे की चौथी मंजिल और छत पर पिछले तीन दिनों से डटे चार निहंग सिख आखिरकार प्रशासन और पुलिस के साथ लंबी वार्ता के बाद नीचे उतर आए। इसके साथ ही कई दिनों से चला आ रहा गतिरोध समाप्त हो गया। विवाद खत्म होने के बाद ये निहंग सिख वापस […]