देश-विदेश

2457 Videos

पौड़ी- 17 साल की नाबालिग ने दिया बच्चे को जन्म, परिचित ट्रक ड्राइवर ने किया था रेप, पोक्सो एक्ट में केस दर्ज

PAURI: पौड़ी जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पौड़ी पुलिस को बेस अस्पताल श्रीनगर की ओर से एक मेमो मिला कि एक 17 साल की नाबालिग बच्ची ने नवजात शिशु को जन्म दिया है।  पूछताछ में पता चला है कि ट्रक ड्राइवर ने बहला फुसलकार नाबालिग का रेप किया और उसे […]

अयोध्या पहुंचकर सीएम धामी ने कैबिनेट संग किए रामलला के दर्शन, कहा रोम रोम प्रफुल्लित हुआ

AYODHYA: मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ अयोध्या में रामलला के दर्शन किए। इस दौरान सभी बेहद उत्साहित और भक्ति भाव में डूबे हुए नजर आए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल में अपने सहयोगियों सतपाल महाराज, प्रेमचंद अग्रवाल, सुबोध उनियाल, डॉ धन सिंह रावत,  रेखा आर्य और राज्यसभा सांसद […]

सीएम धामी ने 892 वन आरक्षियों, 104 सहायक लेखाकारों को सौंपे नियुक्ति पत्र, नियुक्ति देने में वन विभाग ने पकड़ी रफ्तार

DEHRADUN : मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को राज्य लोक सेवा आयोग के माध्यम से चयनित 892 वन आरक्षी और 104 सहायक लेखाकारों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। नियुक्ति पाने वाले 104 सहायक लेखाकारों में 59 वन विभाग और 45 तकनीकी शिक्षा विभाग से हैं। वन विभाग के अधीन अप्रैल 2017 से अब […]

यहां बंदूक के साए में स्कूल जाने को मजबूर है बच्चे, दो दिन पहले बाघ ने महिला को बनाया निवाला

RAMNAGAR:  रामनगर में कॉर्बेट नेशनल पार्क की ढेला रेंज आसपास के ग्रामीण इलाकों में बाघ का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को बाघ ने एक महिला को शिकार बनाया जिसके बाद इलाके में दहशत है। आलम ये है कि परीक्षा देने के लिए स्कूली बच्चों को बंदूकों से लैस वन विभाग की टीम […]

कश्मीर में चमकी चमोली की सरोजनी, नेशनल स्नो शू चैंपियनशिप में उत्तराखंड के लिए जीता पहला गोल्ड मेडल

CHAMOLI: खेलो इंडिया के तहत कश्मीर घाटी के सोनमर्ग में चल रही आठवीं नेशनल स्नो शू चैंपियनशिप में उत्तराखंड स्नो शू की टीम ने पहला स्वर्ण पदक जीता है। चमोली की सरोजनी ने पहला गोल्ड मेडल जीतकर उत्तराखंड का नाम बढ़ाया है। उत्तराखंड स्नो शू टीम के कोच मिथलेश पंवार ने बताया की बर्फबारी के […]

X पर क्यों ट्रेंड हो रही हैं डीएम नैनीताल वंदना सिंह? डीएम नैनीताल का ऑफिशियल  X  अकाउंट फ्रीज

Haldwani:  हल्द्वानी के बनभूलपुरा में हुई हिंसा पर प्रशासन की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। इस बीच नैनीताल की डीएम वंदना सिंह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  X पर ट्रेंड हो रही हैं। कुछ लोग डीएम नैनीताल को बनभूलपुरा में इतकतरफा कार्रवाई के लिए जिम्मेदार ठहरा रहे हैं और उक गिरफ्तारी की मांग को लेकर ट्रेंड करवा रहे […]

हल्द्वानी हिंसा के आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई, अब्दुल मलिक समेत 9 आरोपियों के घर की कुर्की

HALDWANI:  हल्द्वानी के बनभूलपुरा में 8 फरवरी को हिंसा मामले में पुलिस प्रशासन ने सख्त कारर्वी की है। मामले में मोस्ट वांटेड 9 आरोपियों के घर की कुर्की की कार्रवाई की जा रही है। शुक्रवार को पुलिस टीम ने हिंसा के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक के घर की कुर्की करके उसके घर का सारा सामान जब्त […]

हल्द्वानी हिंसा के मोस्ट वांटेड आरोपियों के पोस्टर जारी, मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक के खिलाफ लुक आउट नोटिस

HALDWANI:  हलद्वानी के बनभूलपुरा में 8 फरवरी को अतिक्रमण हटाने के दौरान हुई हिंसा,पत्थरबाजी और आगजनी के मामले में पुलिस अभी तक 42 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। हालांकि घटना का मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक और उसका बेटा मोईद अभी भी फरार चल रहे हैं। पुलिस ने आज इन फरार 9 आरोपियों के पोस्टर जारी […]

इस वजह से बीच सड़क पर पलटी रोड़वेज की बस, 35 यात्रियों में मच गई चीख पुकार, बड़ा हादसा टला

RUDRAPRAYAG:  रुद्रप्रयाग के पास ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे पर उत्तराखंड परिवहन निगम की एक बस शुक्रवार को अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के वक्त बस में करीब 30 से 35 सवारियां बैठी हुई थी। जिसमें से कई लोग घायल गए। जिन्हें पुलिस और डीडीआरफ की टीम ने नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। परिवहन विभाग के मुताबिक ब्रेक फेल […]

नियमितीकरण की मांग को लेकर उपनल कर्मियों ने किया सैनिक कल्याण मंत्री के आवास का घेराव

DEHRADUN:  समान कार्य समान वेतन और नियमितीकरण जैसी मांगों को लेकर प्रदेश के उपनल कर्मी आंदोलनरत हैं। शुक्रवार को सैकडों की संख्या में उपनलकर्मियों ने परेड ग्राउंड से सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी के आवास तक कूच किया। इस बीच सुरक्षा बल और उपनलकर्मियों के बीच धक्क-मुक्की भी हुई। उपनलकर्मियों की मांगों के समर्थन में […]

गौचर: नंदा गौरा महोत्सव में शामिल हुए सीएम धामी, 400 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया

CHAMOLI: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज चमोलीके गौचर में नंदा गौरा महोत्सव में शामिल हुए। इस दौरान सीएम ने बीआरओ गेस्ट हाउस गौचर से मेला ग्राउंड तक रोड शो किया, जिसमें गर्मजोशी से स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने चमोली जिले के लिए 400 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास औऱ लोकार्पण किया। ‘नंदा […]

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने राज्यसभा चुनाव के लिए किया नामांकन दाखिल

DEHRADUN:  राज्यसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में उत्तराखंड से एख राज्यसभा सीट के लिए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने अपना नामांकन गुरुवार को दाखिल किया। इस मौके पर सीएम पुष्कर सिंह धामी, हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक, राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी व कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत के साथ […]