क्या आप जानते हो

2483 Videos

चमोली: अब थराली में बादल फटने से मची तबाही, 2 लोग लापता, कई भवन मलबे से पटे

THARALI,CHAMOLI: धराली के बाद चमोली के थराली में आसमान से कहर बरपा है। बीती रात तेज बारिश और बादल फटने की घटनाओं से थराली क्षेत्र में बड़े नुकसान का अंदेशा लगाया जा रहा है। बादल फटने से बाजारों, कस्बों में काफी मलबा आया है, जिससे एसडीएम आवास समेत कई मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए […]

मोरी में दुखद हादसा- यूटिलिटी से भिड़ंत के बाद कार सवार का सिर धड़ से अलग,  3 घायल

UTTARKASHI: शुक्रवार शाम को उत्तरकाशी के मोरी नैटवाड़ क्षेत्र में दुखद हादसा हो गया। यहां चलती कार से सिर बाहर निकालना एक युवक को भारी पड़ गया। साइड देते वक्त कार सवार यूटिलिटी वाहन से टकरा गया जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे में 3 अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक […]

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले सीएम धामी, आपदा से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए मांगा केंद्र से सहयोग

DELHI: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री मितिन गडकरी से शिष्टाचार भेंट की। सीएम धामी ने केंद्रीय मंत्री से आपदा में क्षतिग्रस्त सड़कों के सुधाकरीकरण केलिए सहयोग मांगा मुख्यमंत्री ने कहा कि धराली (उत्तरकाशी) में आपदा से सड़कों व पुलों को हुए व्यापक नुकसान हुआ है। इस क्षेत्र […]

देहरादून टु दुबई, अरब देशों को लुभाएगा गढ़वाली सेब का स्वाद, 1.2 मीट्रिक टन की पहली खेप रवाना

DEHRADUN: अरब देशों के लोग अब गढ़वाल के रसीले सेबों का स्वाद ले सकेंगे। उत्तराखंड से कृषि निर्यात को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। इस कड़ी में पौड़ी जनपद में उत्पादित 1.2 मीट्रिक टन किंग रोट वैरायटी के गढ़वाली सेब की पहली खेप दुबई भेजी गई है। भारत सरकार के […]

उत्तरकाशी: स्यानाचट्टी में राहत कार्यों में देरी पर भड़के लोग, झील में उतरकर किया प्रदर्शन, मौके पर पहुंचे डीएम, 2 फुट कम हुआ पानी

UTTARKASHI:  उत्तरकाशी में यमुना नदी पर बनी झील के कारण स्यानाचट्टी कस्बा जलमग्न हो गया है। प्रशासन देरी से जागा तो लोगों का आक्रोश बढ़ रहा है। इसके विरोध में आज स्थानीय ग्रामीणों ने जलमग्न हुए यमुनोत्री पुल के पास खड़े होकर प्रदर्शन किया औऱ शासन प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों का साफ कहना […]

पौड़ी: पुलिस ने माना, हिमांशु की धोखाधड़ी से परेशान था जितेंद्र, BJP नेता गिरफ्तार, जितेंद्र के शव को लेकर श्रीनगर में ग्रामीणों का प्रदर्शन

SRINAGAR:  प्रॉपर्टी के सौदे में लेन देन को लेकर पौड़ी के युवक जितेंद्र की खुदकुशी पर बवाल बढ़ता जा रहा है। जितेंद्र के शव को लेकर आज श्रीनगर में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। पुलिस जब शव को ले जा रही थी तो ग्रामीण वहां इकट्ठा होकर प्रदर्शन करने लगे। उनकी मांग है कि सरकार इस […]

उत्तरकाशी:  यमुना का जलस्तर बढ़ने से स्यानाचट्टी में बनी झील, घरों में घुसा पानी, कस्बा कराया खाली

UTTARKASHI: उत्तरकाशी जिले से एक बार फिर से खतरे की आहट नजर आ रही है। यमुनोत्री मार्ग पर स्यानाचट्टी के पास मलबा आने से अचानक यमुना नदी का प्रवाह रुक गया। इस वजह से यहां एक कृत्रिम झील बन गई है जिससे नदी का पानी आबादी वाले इलाके में घुस गया है। कई होटल औऱ […]

मुख्यमंत्री धामी के DM को निर्देश, आपदा में मृत्यु होने पर 72 घंटे के भीतर परिजनों को मिले मुआवजा राशि

DEHRADUN: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपदों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि आपदा के दौरान किसी भी व्यक्ति की मृत्यु के पश्चात अनुग्रह राशि का वितरण 72 घंटे में प्रभावित परिवार/मृतक आश्रित को अनिवार्य रूप से कर दिया जाए। इसमें किसी भी प्रकार देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि मृतक की शिनाख्त या अन्य […]

पौड़ी: प्रॉपर्टी विवाद में युवक ने कार के भीतर खुद को गोली मारी, भाजपा नेता पर लगाया पैसे हड़पने का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

PAURI: पौड़ी जिले से सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। जहां प्रॉपर्टी और पैसों के मैटर को लेकर तलसारी गांव निवासी एक युवक ने अपनी कार में खुद को गोली मार दी। खुदकुशी से पहले युवक ने एख वीडियो सोशल मीडिया पर डाला है जिसमें वह हिमांशु चमोली नाम के व्यक्ति पर पैसों के लेन […]

हरक सिंह रावत का विस्फोटक बयान, खनन के पैसों से चल रही है उत्तराखंड भाजपा

DEHRADUN: उत्तराखंड में अवैध खनन हमेशा बड़ा सियासी मुद्दा रहा है। अब कांग्रेस नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने धमाकेदार बयान से सि.सत गरमाने के आसार हैं। हरक सिंह रावत ने आरोप लगाया है कि भाजपा ने खनन के पैसों से अपना घर भरा है। हरक का आरोप है कि खनन के […]

स्वरोजगार के मौके बढ़ेंगे, हर ब्लॉक में मिलेगी बागवानी की ट्रेनिंग, गवाहों की सुरक्षा होगी पुख्ता, गैरसैंण में धामी कैबिनेट ने लिए बड़े फैसले

GAIRSAIN:  गैरसैंण में मानसून सत्र के जल्दी खत्म होने के बाद भराडीसैंण विधानसभा भवन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई जिसमें कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। कैबिनेट ने महिलाओं और युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के बड़े फैसले लिए। कैबिनेट के फैसले स्वरोजगार पर फोकस कैबिनेट ने […]

सिर्फ डेढ़ दिन में विधानसभा सत्र खत्म, सरकार पर तानाशाही के आरोपों के साथ यशपाल आर्य, प्रीतम सिंह का कार्यमंत्रणा समिति से इस्तीफा

GAIRSAIN:  ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में विधानसभा का मॉनसून हंगामे के कारण महज डेढ़ दिन में ही खत्म हो गया। हंगामे के चलते मॉनसून सत्र में सिर्फ 2 घंटे 40 मिनट ही चल पाया। इस मुद्दे पर सरकार की कार्यशैली से नाराज नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह ने कार्यमंत्रणा समिति के सदस्य […]