क्या आप जानते हो

2499 Videos

विजय दिवस पर सीएम धामी ने सैनिक आश्रितों के लिए की ये बड़ी घोषणाएं, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

DEHRADUN: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विजय दिवस के अवसर पर शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। विजय दिवस पर मुख्यमंत्री ने भूतपूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं को शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह् देकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि सैनिक आश्रितों को भर्ती पूर्व प्रशिक्षण के दौरान भोजन व्यवस्था के […]

हल्द्वानी में संरक्षण गृह की नाबालिग लड़की का करवाया रेप, 3 पर केस दर्ज, एक आरोपी कर्मचारी निलंबित

HALDWANI :हल्द्वानी के बालिका संरक्षण गृह की नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। शुक्रवार रात हल्द्वानी कोतवाली में संस्थान की ही दो महिला कर्मचारियों समेत अन्य के खिलाफ पॉक्सो समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि संस्थान की दो महिला कर्मचारी नाबालिग को दूसरी जगह ले जाती […]

क्या बिलबोर्ड लगाने से बदल गई पलटन बाजार की सूरत जानिए कितने रुपए हुए खर्च

DEHRADUN: अगर आपने स्मार्ट सिटी देहरादून का पलटन बाज़ार नहीं देखा तो कुछ भी नहीं देखा, एक साल पहले पलटन बाज़ार की शक्ल बदलने की पहल उत्तराखंड सरकार ने की थी जो अब धरातल पर भी दिख रही है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पल्टन बाजार में दुकानों को सजाने मात्र पर कितना पैसा […]

देहरादून :  4 दुकानों में भीषण आग लगने से बड़ा नुकसान, शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है वजह

DEHRADUN: देहरादून के दिलाराम चौक के पास बनी मार्केट में शुक्रवार को अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग 4 और दुकानों में फैल गई जिससे अफरा तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी जिसके बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू […]

UKSSSC ने 236 पदों पर निकाली है भर्ती, 12वीं पास युवा जल्दी करें आवेदन

DEHRADUN : नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 236 पदों पर भर्ती निकाली है। इसमें योग्यता 12वी पास रखी गई है। परिवहन विभाग, आबकारी विभाग, समाज कल्याण विभाग के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन 11 दिसंबर से शुरू हो चुके हैं। 31 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन […]

फ्लाइंग हॉक करेगा राजधानी में ट्रैफिक वायलेशन, अवैध अतिक्रमण की निगरानी, हाईटेक हुई दून पुलिस 

DEHRADUN: देहरादून पुलिस स्मार्ट बन गई है। शहर की ट्रैफिक व्यवस्था, पार्किंग, अवैध अतिक्रमण पर निगरानी के लिए पुलिस ने एक नई शुरुआत की है। अब ड्रोन के माध्यम से शहर के ट्रैफिक की निगरानी होगी। इसके लिए मुंबई की आइडिया फोर्ज टेक्नोलॉजी लिमिटेड के साथ अनुबंध कर लिया गया है। गुरुवार को एसएसपी अजय […]

पहाड़ों में गैस सिलेंडर की किल्लत दूर करेंगी ईंधन सखी, महिलाएं करेंगी मिनी गैस एजेंसी का संचालन

DEHRADUN: उत्तराखंड के दूरस्थ इलाकों में आज भी रसोई गैस की किल्लत रहती है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना शुरू होने के बाद घर-घर गैस सिलिंडर तो पहुंच गए हैं, लेकिन खासकर पहाड़ों में सिलेंडर रिफिल कराने के लिए अब भी खासी दिक्कतें होती हैं, लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ता है। लेकिन अब सरकार इसका तोड़ […]

हिंदू मंदिर में पेशाब करने, तोड़फोड़ करने का आरोपी सद्दाम मेहूंवाला से गिरफ्तार, मानसिक विक्षिप्त है आरोपी

DEHRADUN: देहरादून के हर्रावाला में काली मंदिर के गेट पर पेशाब करने और ईंट से शीशा तोड़ने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सद्दाम को मेहूंवाला से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी मानसिक रूप से विक्षिप्त है और उसका सेलाकुईं के मानसिक चिकित्सालय में इलाज चल रहा है। […]

भीमताल झील से बरामद हुआ लापता रेंजर का शव, 29 नवंबर को घर से गश्त के लिए निकले थे रेंजर हरीश पांडे

NAINITAL: 15 दिन से लापता हल्द्वानी के रेंजर हरीश चंद्र पांडेय  का शव भीमताल झील से बरामद किया गया है। पुलिस लगातार लापता रेंजर की तलाश में जुटी थी लेकिन कहीं भी उनका पता नहीं लग सका। अंतिम बार उनकी लोकेशन भीमताल के एक सीसीटीवी में कैद हुई थी जिसके बाद पुलिस वहीं तलाश कर […]

कड़कड़ाती ठंड में ISBT के निरीक्षण के लिए पहुंचे CM, रैन बसेरों में व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

DEHRADUN:: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार देर शाम आईएसबीटी समेत शहर के अन्य इलाक़ों का औचक निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान आईएसबीटी और आसपास के इलाकों में सड़क पर जरूरतमंदों को कंबल वितरण भी किए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने आईएसबीटी में मौजूद यात्रियों से बातचीत कर साफ़-सफ़ाई एवं अन्य व्यवस्थाओं का फीडबैक […]

कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचाएं, मिशन मोड में काम करें अफसर- सीएम धामी 

DEHRADUN: विकसित भारत संकल्प यात्रा के राज्य में सफल संचालन के लिए मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में बैठक ली। सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि सरकार की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने के लिए इस अभियान को मिशन मोड में लें। उन्होंने वर्चुअल माध्यम से जुड़े सभी जिलाधिकारियों को […]

पीआरडी जवानों ने सीएम के सामने की थी नारेबाजी, शासन ने जांच बिठाकर 7 दिन में मांगी रिपोर्ट

DEHRADUN: पीआरडी स्थापना दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के सामने कुछ जवानों के नारेबाजी करने के मामले में शासन ने जांच बिठा दी है। साथ ही सात दिन में रिपोर्ट मांगी है। विशेष सचिव खेल एवं युवा कल्याण अमित सिन्हा ने कहा कि जांच में अनुशासनहीनता पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि […]