देवभूमि की बात

3030 Videos

टिहरी: सड़क से गिरकर छत से टकराई, फिर खेत में गिरी कार, 3 की मौत

TEHRI: टिहरी के बढ़ियारगढ़ क्षेत्र में सोमवार शाम को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां धद्दी के नजदीक एक वैगनआर कार सड़क से नीचे गिर गई जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति घायल है। जानकारी के मुताबिक वाहन UK09B0083 धद्दी के नजदीक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे एक घर की छत पर […]

नकरौंदा में चोरी, नकबजनी की बढ़ती घटनाएं, आक्रोशित लोगों ने किया हर्रावाला पुलिस चौकी का घेराव

Dehradun: देहरादून के नकरौंदा क्षेत्र के मां दुर्गा एनक्लेव में चोरी की बढ़ती घटनाओं से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। रविवार को आक्रोशित लोगों ने हर्रावाला पुलिस चौकी में ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की। बता दें कि मां दुर्गा एनक्लेव क्षेत्र में पहले भी चोरी की वारदातें हो चुकी हैं। […]

देहरादून प्रशासन ने निजी स्कूल पर लगाया 5 लाख का जुर्माना, बिना मान्यता नवीनीकरण के चल रहा था स्कूल

DEHRADUN: मुख्यमंत्री के निर्देशों के परिपालन में जिला प्रशासन जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशन में शिक्षा माफियाओं पर निरंतर कार्यवाही की जा रही है। अभिभावकों से फीस के नाम पर वसूली की शिकायतों पर जिला प्रशासन द्वारा शहर के कई नामी—गिरामी स्कूलों पर कार्यवाही से जहां शिक्षा माफियाओं के हौसले पस्त हुए हैं वही बड़े—बड़े […]

रामनगर में ई-रिक्शा से शव ले जाने की घटना की जांच के आदेश, स्वास्थ्य सचिव ने कहा अमानवीय कृत्य बर्दाश्त नहीं

DEHRADUN:  उत्तराखंड के रामनगर उप-जिला चिकित्सालय में एक संवेदनशील घटना सामने आई है, जहां एक युवक के पार्थिव शरीर को अस्पताल से मोर्चरी तक ई-रिक्शा में ले जाया गया। यह मामला सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने गंभीरता से संज्ञान लिया है। स्वास्थ्य सचिव डा. आर राजेश कुमार […]

गंगोत्री जा रहे यात्रियों की बस सड़क पर पलटी,  सभी सुरक्षित, तेज रफ्तार से हुआ हादसा

UTTARKASHI: गंगोत्री हाइवे पर शुक्रवार को बडा हादसा हो गया। मध्य प्रदेश के यात्रियों से भरी बस नालूपानी के हेयरपिन बैंड के पास सड़क पर पलट गई, जिससे 29 यात्री घायल हो गए। 8 यात्रियों को ज्यादा चोटें आई हैं जबकि बाकी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। जानकारी के मुताबिक […]

सैन्यधाम के सपूत शहीद दीपक सिंह को मरणोपरांत शौर्य चक्र, अदम्य साहस के लिए राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

DELHI: उत्तराखंड के जांबाज शहीद कैप्टन दीपक सिंह को मरणोपरांत शौर्च यक्र से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वीर सपूत कैप्टन दीपक सिंह की बहादुरी और सर्वोच्च बलिदान को मरणोपरांत शौर्य चक्र प्रदान किया। उनके पिता उत्तराखंड पुलिस के सेवानिवृत्त अधिकारी महेश सिंह ने सम्मान ग्रहण […]

हादसे रोकने के लिए उत्तराखंड सड़क सुरक्षा नीति लागू की गई, सीएम धामी ने 112 परिवहन आरक्षियों को बांटे नियुक्ति पत्र

DEHRADUN:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में 112 नवचयनित परिवहन आरक्षियों  को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा मार्ग पर सड़क सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 2 प्रचार वाहनों को भी रवाना किया। नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले नव चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह […]

सरकारी भवनों के निर्माण में स्थानीय श्रमिकों को मिले प्राथमिकता- सीएम धामी  

DEHRADUN:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को मुख्यमंत्री आवास में उच्चाधिकारियों को निर्देश दिये कि भ्रष्टाचार के विरूद्ध निरंतर अभियान चलाया जाए। टोल फ्री नम्बर 1064 का व्यापक स्तर पर प्रचार किया जाए। मुख्यमंत्री ने धर्मांतरण से संबंधित मामलों में की गई कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि […]

चमोली में हैरान करने वाला मामला, विधवा महिला ने दिया नवजात को जन्म, शिशु को गोबर के ढेर मे दबाकर मार डाला 

CHAMOLI: चमोली जिले के नंदानगर क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक विधवा महिला पर आरोप है कि उसने प्रसव के बाद नवजात बच्चे को गोबर के ढेर में दबा दिया जिससे उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों को इस बात का शक हुआ तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। […]

ऑपरेशन सिंदूर: BSF की महिला जवानों के पराक्रम से पस्त हुआ था पाकिस्तान, भारी गोलीबारी से दुश्मन को दिया मुहंतोड़ जवाब

DEHRADUN:  ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हमार वीर जवानों ने दुश्मन को मुंह तोड़ जवाब दिया। इस मिशन में मातृशक्ति ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। बीएसएफ की महिला जवानों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी करके दुश्मन के दांत खट्टे कर दिए। शायद ये पहली बार होगा जब बीएसएफ की महिला कार्मिकों को युद्ध के मोर्चे पर तैनात […]

खेल परिसरों का नाम बदलने पर कांग्रेस की प्रदेशव्यापी घेराव की चेतावनी,  खेल मंत्री ने दी सफाई, यथावत रहेंगे नाम

DEHRADUN: उत्तराखंड में विभिन्न खेल परिसरों का नाम बदलने को लेकर सियासत गरमा गई है। खेल विभाग ने देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, राजीव गाँधी स्टेडियम को रजत जयंती खेल परिसर का नाम दिया था। इसी तरह हलद्वानी में मानसखंड परिसर और रुद्रपुर में शिवालिक खेल परिसर कर दिया था। इस पर कांग्रेस ने […]

मुख्यमंत्री ने सीएम हेलप्लाइन शिकायतकर्ताओं से की बात, शिकायतों के निस्तारण का स्टेटस जाना

DEHRADUN: सीएम हेल्पलाइन 1905 पर दर्ज होने वाली शिकायतों के निस्तारण के लिए दिए जाने वाले निर्देशों पर विभाग कितनी तत्परता से काम कर रहे हैं, यह जांचने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को कई आवेदकों से बातचीत कर फीडबैक लिया। इस दौरान सभी शिकायतकर्ताओं ने बताया कि मुख्यमंत्री के पिछले दिशा-निर्देश […]