देवभूमि की बात

3414 Videos

CM धामी ने दिए प्रदेश की सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश, 15 अक्टूबर के बाद सड़कों का करेंगे निरीक्षण

DEHRADUN: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न जनहित से जुड़े विषयों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश की सभी सड़कों को जल्द गड्ढामुक्त किया जाए। उन्होंने कहा कि मानसून के कारण क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत एवं सुधारीकरण के कार्यों में तेजी लाई जाए। जिलाधिकारी भी अपने-अपने जनपदों में सड़कों की स्थिति […]

हरिद्वार में दिल दहला देनी वाली वारदात, सिर पर वार कर बेटे ने बेरहमी से की पिता की हत्या

HARIDWAR: हरिद्वार के चंडी घाट बस्ती में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। घरेलू काम को लेकर हुए मामूली विवाद में बड़े बेटे ने अपने ही पिता के सिर पर डंडे से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल पिता की शनिवार सुबह अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस […]

हरीश रावत के OSD पर ED का छापा, 32 लाख कैश, 1.28 करोड़ की संपत्ति जब्त, हरदा ने कहा मैं सारे पद छोड़ दूंगा

DEHRADUN:  पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के ओएसडी रहे चंदन सिंह जीना के घर पर ईडी की छापेमारी में 1.28 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की गई है। रेड में 32 लाख रुपए कैश भी मिला है। इस घटना के बाद हरीश रावत का कहना है कि उनके एक सहयोगी पर छापेमारी से एक नैरेटिव बनाने […]

छात्रसंघ चुनाव: HNBGU के पौड़ी कैंपस में NSUI ने लहराया परचम, बिड़ला परिसर में जीता जय हो

PAURI GARHWAL: गढ़वाल विवि के बीजीआर परिसर पौड़ी में छात्रसंघ चुनाव में एनएसयूआई ने बाजी मारी है, जबकि बिड़ला परिसर में जय हो छात्र संगठन ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है। एवीबीपी को दोनों कैंपस में बडा़ झटका लगा है। पौड़ी परिसर में अध्यक्ष, सचिव व कोषाध्यक्ष पदों पर एनएसयूआई ने जीत का परचम […]

खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न जॉब से लेकर इंटर्न डॉक्टरों का भत्ता बढ़ाने तक, धामी कैबिनेट के बड़े फैसले

DEHRADUN: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में कुल 10 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। बैठक में मेडिकल इंटर्न के स्टाइपेंड में बढ़ोतरी से लेकर पदक विजेता खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देने और सेवा संकल्प अभियान चलाने सहित कई अहम फैसले लिए गए। मुख्यमंत्री के अपर सचिव बंशीधर तिवारी […]

सैन्य परिवारों के कल्याण के लिए समर्पित है हमारी सरकार: सीएम धामी

HALDWANI: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को हल्द्वानी में आयोजित ‘गौरव सेनानी मिलन एवं पूर्व सैनिक सम्मान समारोह’ में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में कुमाऊं मंडल के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं एवं सैनिक परिवारों ने प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं को नमन करते हुए कहा कि हमारे […]

अंतिम संस्कार की थी तैयारी, गड्ढे में फंसी एम्बुलेंस और लौट आई मृत व्यक्ति की सांसे

RISHIKESH: ऋषिकेश में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एम्स के डॉक्टरों ने एक शख़्स को मृत घोषित कर दिया था, जिसके बाद उसके अंतिम संस्कार की तैयारियां की जा रही थी, शव को श्मशान घाट ले जाने की तैयारी थी। तभी अंतिम यात्रा का वाहन अचानक सड़क के गड्ढे में धंसा और […]

स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर सरकारी मेडिकल कॉलेजों में MBBS इंटर्न डॉक्टर दूसरे दिन भी हड़ताल पर

DEHRADUN/HALDWANI: उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में इंटर्नशिप कर रहे करीब 600 MBBS इंटर्न डॉक्टरों की हड़ताल दूसरेदिन भी जारी है। इंटर्न डॉक्टर लंबे समय से अपने स्टाइपेंड में बढ़ोतरी की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि मौजूदा ₹17 हजार मासिक स्टाइपेंड को बढ़ाकर ₹30 हजार किया जाना चाहिए। इस मांग को लेकर […]

11 हजार युवाओं को मिलेगी UPSC, SSC, Banking, NET, GATE की निशुल्क ऑनलाइन कोचिंग

DEHRADUN: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज प्रदेश के विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतियोगी एवं प्रवेश परीक्षाओं की गुणवत्तापूर्ण तैयारी के लिए निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग योजना का शुभारंभ किया। इस योजना का उद्देश्य प्रदेश के प्रतिभावान एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं को आर्थिक बाधाओं से मुक्त करते हुए देश के प्रतिष्ठित शिक्षकों, विषय-विशेषज्ञों […]

शुद्धिकरण मामला:  भारी बारिश के बीच कांग्रेस का सीएम आवास घेराव, हिरासत में लिए गए वरिष्ठ नेता

DEHRADUN: हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के रैली स्थल के शुद्धिकरण का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। उत्तराखंड कांग्रेस ने इस मसले पर आज भार बारिश के बीच सीएम आवास कूच किया। हाथीबड़कला बैरियर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोक दिया गया। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में धक्कामुक्की भी हुई, जिसके बाद […]

आस्था या दैवीय चमत्कार: नंदा बड़ी जात में अगुआई कर रहे एक नहीं बल्कि दो दो चौसिंग्या खाडू

:  मां नंदा देवी की बडी जात सिद्ध पीछ कुरुड़ से शुरू हो चुकी है। दोपहल करीब तीन बजे मां नंदा की डोलियों ने चौसिंग्या खाडुओं के साथ हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में कैलाश के लिए प्रस्थान किया। इस दौरान अपनी बहन-बेटी नंदा को ससुराल के लिए विदा देते वक्त लोग भावुक नजर आए। इस […]

मां नंदा ने किया कुरुड़ से कैलाश के लिए प्रस्थान, हर्ष-उल्लास के साथ नंदा बड़ी जात शुरू

CHAMOLI:  प्रकृति की सुरम्य वादियों के बीच 21 दिनों तक करीब 295 किलोमीटर लंबी पैदल धार्मिक यात्रा, जिसे हिमालयी महाकुंभ भी कहा जाता है। उत्तराखंड के ऊंचे हिमालयी क्षेत्र में 12 साल बाद फिर से वही रौनक, वही भक्ति भाव और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला है। अंतर बस इतना है कि इस […]