देवभूमि की बात

3046 Videos

रोड़वेज यात्रियों से लूट मचाने वाले वाले ढाबे का अनुबंध रद्द, अब केवल UTC  अनुबंधित ढाबों पर ही रुकेंगी बसें

DEHRADUN: भ्रष्टाचार पर ताबड़तोड़ एक्शन कर रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अब उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में यात्रा कर रहे यात्रियों की असुविधा का संज्ञान लिया है। उत्तराखंड परिवहन निगम के अनुबंधित ढाबों पर यात्रियों से लूट की शिकायत मुख्यमंत्री को मिल रही थी जिसका मुख्यमंत्री धामी ने संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को […]

शहीद पुलिसकर्मियों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, पुलिसकर्मियों के लिए CM ने की कई घोषणाएं

DEHRADUN:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर शहीद स्मारक पर पुलिस एवं अर्द्ध सैन्य बलों के शहीदों को पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उत्तराखंड के शहीद पुलिस जवानों के परिजनों को सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर चार घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि सेवा के […]

थूकने को लेकर हुआ विवाद तो कार सवारों ने युवक पर किया जानलेवा हमला, चारों आरोपी गिरफ्तार आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज

RISHIKESH: ऋषिकेश में शुक्रवार को सरेआम गुंडागर्दी करके युवक पर जानलेवा हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कार से बाहर थूकने को लेकर हुए विवाद ने इतना तूल पकड़ लिया कि बदमाश हॉकी औऱ डंडों से युवक की पिटाई करने के बाद खुलेआम फायरिंग करने लगे। पुलिस ने त्वरित एक्शन लेते […]

बिजली विभाग ने तोड़ा होमस्टे का हौसला, 2 साल बाद भी कनेक्शन नहीं दिया, 1.25 लाख का एस्टीमेट भेज दिया

KOTDWAR: उत्तराखंड में अधिकारियों की लापरवाही और मनमर्जी स्वरोजगारकी चाह रखने वालों का हौसला तोड़ रही है। पौड़ी के जयहरीखाल ब्लॉक का ऐसा ही मामला सामने आया है। पहले तो सूर्यकांत बड़थ्वाल को होमस्टे में बिजली कनेक्शन के लिए दो साल तक इंतजार कराया, और जह सूर्यकांत ने ऊपरी अधिकारियों से शिकायत की तो मीटर […]

पलक झपकते ही मौत की चपेट में आ गई  सुष्मिता, डीएवी कॉलेजी की दीवार गिरने का CCTV वीडियो आया सामने, कॉलेज पर केस दर्ज

DEHRADUN: डीएवी कॉलेज, देहरादून की दीवार गिरने से युवती की मौत का दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। इस हादसे में युवती की मौत हो गई जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि कैसे पलक झपकते ही दीवार भरभराकर दोनों के ऊपर गिर पड़ी। […]

राजधानी का सबसे बड़ा डीएवी कॉलेज जर्जर, कॉलेज की दीवार गिरने से युवती की मौत, भाई गंभीर रूप से घायल, छात्र संगठनों में आक्रोश

DEHRADUN: डीएवी पीजी कॉलेज की दीवार गिरने से युवती की मौत के बाद छात्र संगठनों में आक्रोश व्याप्त है। घटना के विरोध में एबीवीपी, एनएसयूआई, आर्यन ग्रुप ने कॉलेज प्राचार्य के आवास और कॉलेज गेट के बाहर धरना प्रदर्श किया और मृतका के परिजनों को न्याय दिलाने की मांग की। बता दें कि गुरुवार शाम […]

CM धामी बोले, जितने भी निवेश प्रस्ताव आए हैं, सभी को धरातल पर उतारेंगे, अब तक 54 हजार करोड़ के  MoU साइन

DELHI:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में मीडिया से वार्ता करते हुए कहा कि उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के तहत पहले लंदन, बर्मिंघम, दिल्ली में तथा अभी दुबई और अबू धाबी में विभिन्न निवेशक समूहों के साथ बैठकें हुई। पर्यटन, स्वास्थ्य, शिक्षा, फार्मा, कृषि, एग्रो के क्षेत्र में निवेशकों से काफी करार हुए […]

22 बच्चियों को अंधेरी कोठरी में किया था कैद, किच्छा में चल रहा अवैध मदरसा  सील,  24 बच्चे छुड़ाए गए

US NAGAR: मासूम बच्चों के उत्पीड़न के लिए बदनाम उत्तराखंड में चल रहे अवैध मदरसों पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। पिछले नौ दिनों के भीतर उत्तराखंड में तीन अवैध मदरसे सील किए गए हैं। जिनसे 48 बच्चों को छुड़ाया गया है। इसमें करीब ज्यादातर नाबालिग बच्चियां शामिल हैं ताजा मामला ऊधमसिंहनगर के […]

नोटों की गड्डियां, चेक के बाद चेक,  बागेश्वर में किन्नरों के इलाके को ढाई करोड़ में बेचने का वीडियो वायरल 

BAGESHWAR: बागेश्वर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां कीस्थानीय महिला पर आरोप है कि उसने किन्नरों के इलाके का सौदा देहरादून की किन्नर रजनी रावत के साथ ढाई करोड़ में कर दिया। सोशल मीडिया पर इस सौदेबाजी का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में नोटों की गड्डियां और डील […]

दृष्टिबाधित संस्थान के संचालक श्याम धानक ने दूसरी बच्चियों का भी किया शोषण, दूसरी पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान

HALDWANI:  नैनीताल के दृष्टिबाधित संस्थान में यौन शोषण के मामले में आरोपी श्याम धानक की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। पुलिस की पूछताछ में दूसरी पीड़िता ने भी दृष्टिबाधित संस्थान के महासचिव श्याम धानक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बताया जा रहा है कि धनक उसके साथ अश्लील हरकतें करता था। इसकी जानकारी किसी को […]

राज्य के एयरपोर्ट, बैकों, उद्योगों की सुरक्षा करेगा SISF, CISF की तर्ज पर जल्द होगा गठन

Dehradun: उत्तराखंड में बैंकों, औद्योगिक आस्थानों, हैलीपैड एवं सरकारी उपक्रमों की पुख्ता सुरक्षा के लिए एक CISF की तर्ज पर एक औद्योगिक सुरक्षा बल के गठन की कवायद चल रही है। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने इस संबंध में होमगार्ड्स, एवं विभिन्न औद्योगिक संस्थानों, बैंक अधिकारियों, सिडकुल, नागरिक उड्डयन विभाग तथा गृह विभाग के […]

एक था गांव ने जीता नेशनल फिल्म अवार्ड, राष्ट्रपति मुर्मू ने की सृष्टि लखेड़ा की तारीफ, पाताल ती ने भी दिखाई धमक     

New Delhi: मंगलवार को विज्ञान भवन दिल्ली में 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार वितरित किए गए। समारोह में उत्तराखंड के टैलेंटेड युवाओं के प्रयासों को जमकर सराहा गया। उत्तराखंड की शॉर्ट फिल्म पाताल ती को बेस्ट सिनेमेटोग्राफी का अवॉर्ड दिया गया जबकि इसके एक था गांव को बेस्ट नॉन फीचर फिल्म और बेस्ट लास्ट ऑडियोग्राफी के […]