देवभूमि की बात

3039 Videos

पहाड़ में भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त, सड़कें बंद, देहरादून हुआ पानी-पानी, कल स्कूल रहेंगे बंद

DEHRADUN: मौसम विभाग की भविष्यवाणी के हिसाब से गढ़वाल से लेकर कुमाऊं तक सावन के पहले सोमवार को बदरा जमकर बरसे। कुमाऊं के ऊधमसिंह नगर, नैनीताल जिले में भारी बारिश के बाद जगह जगह जलभराव देखने को मिला जबकि पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन से कई रास्ते बंद हो गए हैं। गढ़वाल में भी बारिश और […]

कांवड़ मार्ग पर दुकानदारों के नाम प्रदर्शित करने वाले आदेश पर सुप्रीम कोर्ट की रोक,  उत्तराखंड, यूपी, एमपी सरकारों को भेजा नोटिस

NEW DELHI:  सुप्रीम कोर्ट ने कांवड़ मार्ग पर स्थित भोजनालयों के मालिकों के नाम लिखने संबंधित आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी है। उत्तर प्रदेश सरकार ने कांवड़ यात्रा मार्ग पर स्थित होटल, ढाबों,रेस्टोरेंट, फल दुकानों के मालिकों को दुकानों पर अपना नाम अंकित करन के आदेश जारी किए थे। इसके बाद उत्तराखंड और मध्य […]

राज्य की नौकरियों में अग्निवीरों को आरक्षण देगी सरकार, CM ने कहा एक्ट बनाएंगे

Dehradun: अग्निवीर सैन्य भर्ती योजना के खिलाफ राष्ट्रीय स्तर पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। पिछले दिनों सेना ने योजना में संशोधन पर विचार करने की भी बात कही थी। अब उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने अग्निवीर बड़ा बयान दिया है। सीएम धामी ने यह स्पष्ट कर दिया है कि उत्तराखंड सरकार अग्निवीरों के […]

केदारनाथ मार्ग पर बोल्डर और भूस्खलन की चपेट में आए 5 यात्री, 2 की मौत

Rudraprayag: उत्तराखंड में लगातार बारिश का कहर देखने को मिल रहा है। रविवार सुबह गौरीकुंड केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरवासा के समीप 5 यात्री आचनक हुए भूस्खलन की चपेट में आ गए। मलबे में दबने से 3 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ है, पांचवें की तलाश में […]

2000 रुपए की घूस लेते एलआईयू का सब इंस्पेक्टर, कॉन्स्टेबल गिरफ्तार, विजिलेंस ने रंगे हाथ पकड़ा

RAMNAGAR: भ्रष्टाचार औऱ घूसखोरी के खिलाफ सतर्कता विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। विजिलेंस टीम ने पासपोर्ट सत्यापन के एवज में 2000 रुपए रिश्वत की मांग करने वाले रामनगर एलआईयू के दो कार्मिकों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार उप निरीक्षक सौरभ राठी और हेड कॉन्स्टेबल गुरप्रीत सिंह एलआईयू की रामनगर यूनिट में तैनात […]

मसूरी में भूस्खलन से कोतवाली का एक हिस्सा ढहा, माल रोड पर पसरा मलबा, त्यूणी में सड़क हादसे में दो की मौत

MOSSOORIE:  पहाड़ों की रानी मसूरी में भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त है। लगातार बारिश से  मसूरी कोतवाली का एक बड़ा भाग भूस्खलन की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गया है। मसूरी कोतवाली में बना मां दुर्गा मंदिर भी भूस्खलन की चपेट में आकर धराशाई हो गया। माल रोड़ पर मलबे का ढेर लग गया […]

मीटिंग के लिए जा रही महिला पुलिसकर्मियों स्कूटी को बस ने मारी जोरदार टक्कर, दरोगा की मौत, कॉन्स्टेबल गंभीर रूप से घायल

DEHRADUN: राजधानी के अजबपुर फ्लाइओवर के पास शनिवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। एक बस ने स्कूटी को टक्कर मार दी जिससे उसमें सवार एक महिला पुलिसकर्मी की दर्दनाक मौत हो गई जबकि दूसरी बुरी तरह घायल है। पुलिस ने बस चालक को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह कांवड यात्रा […]

राज्यपाल ने किया श्रीनगर में स्थापित कार्डियक कैथ लैब का शुभारंभ, पहाड़ की 20 लाख की आबादी को मिले सीधा फायदा

SRINAGAR:  हार्ट अटैक और हृदय की गंभीर बीमारियों में कैथोलॉजी और एंजियोग्राफी की सुविधा अब पहाड़ी क्षेत्रों में उपलब्ध हो सकेगी। राज्यपाल ले.ज.(से.नि.) गुरमीत सिंह और स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में स्थापित कार्डियक कैथ लैब को जनता को समर्पित किया। राज्यपाल ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्र में कैथ लैब की […]

बेशकीमती पर्यावरणीय सेवाएं, इकोलॉजिकल विकास के आंकड़े बताएगा GEP, सीएम धामी ने लॉन्च किया जीईपी इंडेक्स

DEHRADUN:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में पारिस्थितिकी को अर्थव्यवस्था से जोड़ने के लिए  उत्तराखण्ड सकल पर्यावरण उत्पाद सूचकांक (जी.ई.पी) लॉन्च किया। जी.ई.पी की शुरआत करने वाला उत्तराखण्ड पहला राज्य है। उत्तराखंड सकल पर्यावरण उत्पाद सूचकांक का आंकलन 4 मुख्य घटकों जल, वायु, वन और मृदा  के आधार पर किया गया है। […]

यूपी के बाद उत्तराखंड में ढाबा,होटल, रेहड़ी, फल वालों को दुकान पर लिखना होगा अपना नाम और नंबर, आदेश जारी

HARIDWAR: उत्तर प्रदेश के बाद अब उत्तराखंड में भी कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ रूट पर खाने पीने के सामान बेचने वालों, होटल, ढाबों, फल विक्रेता आदि को रेट लिस्ट के साथ अपना नाम और पहचान लिखनी होगी। इसी आधार पर दुकानदारों का वेरिफिकेशन किया जाएगा। हरिद्वार पुलिस ने रेस्टोरेंट मालिकों को कांवड़ यात्रा मार्ग […]

भारतीय सेना का जवान श्रवण चौहान लद्दाख में शहीद, उत्तरकाशी के रहने वाले थे श्रवण

UTTARKASHI:  उत्तराखंड का एक औऱ जवान देशसेवा का कर्तव्य निभाते हुए लद्दाख में शहीद हो गया है। उत्तरकाशी के सरनौल गांव के रहने वाले जवान श्रवण चौहान लेह लद्दाख सीमा पर तैनात थे। ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनको बचाया नहीं जा सका। श्रवण के निधन […]

देवप्रयाग: क्रिकेट खेलकर लौट रहे किशोर को गुलदार ने बनाया शिकार, क्षत विक्षत हालत में मिला शव

DEVPRAYAG:  उत्तराखंड में गुलदार की दहशत कम होती नही दिख रही। टिहरी के देवप्रयाग तहसील क्षेत्र में गुरुवार देर शाम क्रिकेट खेलकर घर लौट रहे किशोर को गुलदार ने अपना निवाला बना दिया। किशोर का क्षत-विक्षत शव घटनास्थल से काफी दूरी पर देर रात स्थानीय लोगों तथा वन विभाग ने बरामद किया। जानकारी के मुताबिक […]