देवभूमि की बात

3038 Videos

राज्य आंदोलनकारियों को 10% आरक्षण विधेयक को राजभवन की मंजूरी, CM ने जताई खुशी

Dehradun: उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों के लिए रक्षाबंधन से पहले बड़ी खुशखबरी आई है। राज्यपाल ने राज्य आंदोलनकारियों और उनके आश्रितों को नौकरी में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण विधेयक को की मंजूरी दे दी है। इसी साल फरवरी में धामी सरकार ने प्रवर समिति की सिफारिशों को मानते हुए विधेयक को कुछ संशोधन के बाद राजभवन […]

देहरादून ISBT में बस में पंजाब की नाबालिग किशोरी से गैंगरेप, 2 आरोपी गिरफ्तार, 3 की तलाश

Dehradun: कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ रेप और हत्या के बाद देशभर में आक्रोश है बावजूद इसके महिलाओं के साथ दरिंदगी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही। अब देहरादून में बस के भीतर नाबालिग किशोरी से गैंगरेप के मामले ने उत्तराखंड को शर्मसार किया है। सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने […]

कोलकाता की महिला डॉक्टर को न्याय दिलाने सड़कों पर उतरे उत्तराखंड के डॉक्टर, पहाड़ से मैदान तक किया कार्य बहिष्कार

DEHRADUN: कोलकाता में रेजिडेंट महिला डॉक्टर के साथ  हुए जघन्य दुष्कर्म व हत्याकांड के विरोध में उत्तराखंड के डॉक्टरों ने शनिवार को हल्ला बोला। पहाड़ से मैदान तक सभी जिलों में डॉक्टरों ने 24 घंटे तक कार्य बहिष्कार का ऐलान किया है। इसके चलते सभी अस्पतालों में ओपीडी की सेवाएं ठप हैं। हालांकि इमरजेंसी, पोस्टमार्टम […]

विधानसभा सत्र से पहले धामी मंत्रिमंडल की अहम बैठक, ये हुए फैसले, 5 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट पेश होगा

DEHRADUN : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शनिवार को मंत्रिमंडल की बैठक की गई। बैठक में जनहित से जुड़े तमाम महत्वपूर्ण प्रस्ताव पर मुहर लगी।21 अगस्त से गैरसैंण में आहूत होने जा रहे विधानसभा मानसून सत्र के दौरान पेश होने वाले अनुपूरक बजट पर धामी मंत्रिमंडल ने मुहर लगा दी है। सत्र के […]

थार के बाद अब गोल्फ कार्ट्स पहुंची केदारनाथ, बुजुर्ग, दिव्यांग श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत

KEDARNATH:   थार वाहन के बाद अब दो गोल्फ कार केदारनाथ पहुंची हैं। बीमार, दिव्यांग या बुजुर्ग श्रद्धालु इन गोल्फ कार्ट की मदद से केदारनाथ हेलीपैड से मंदिर परिसर में आ जा सकेंगे। शनिवार को वायुसेना का चिनूक हेलिकॉप्टर दो गोल्फ कार लेकर केदारनाथ धाम पहुंचा। केदारनाथ धाम में गोल्फ कार का स्वागत किया गया। इससे […]

महिलाओं को मुख्यमंत्री ने दिया रक्षाबंधन का तोहफा, महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए कई घोषणाएं

DEHRADUN:  ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना’ के तहत देहरादून में रक्षाबंधन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बेहतर काम कर रही महिला स्वयं सहायता समूहों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने महिलाओं के साथ रक्षाबंधन मनाया और स्वयं सहायता समूहों के लिए कई बड़ी घोषणाएं भी की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री […]

देहरादून के मशहूर रेस्टोरेंट के महिला वाशरूम में मोबाइल से की गई रिकॉर्डिंग, महिलाओं का बनाया वीडियो

DEHRADUN: उत्तराखंड के एक नामी रेस्टोरेंट के महिला वाशरूम में हिडेन कैमरा लगाए जाने का मामला सामने आया है। कैंट थाना क्षेत्र के तहत चकराता रोड बल्लूपुर चौक पर स्थित आनंदम रेस्टोरेंट के लेडीज वॉशरूम में मोबाइल कैमरे से अश्लील वीडियो बनाए जाते थे। मामले का खुलासा होते ही रेस्टोरेंट में बैठे महिलाओं और कुछ […]

केदारनाथ भूस्खलन: क्षतिग्रस्त मार्ग का पुनर्निर्माण पूरा, पैदल चलकर केदारनाथ पहुंचे कांवड़िए, लिनचोली में मिले 3 शव

RUDRAPRAYAG:  केदारनाथ पैदल मार्ग को मजदूरों की कड़ी मेहनत के बाद दुरुस्त कर लिया गया गया, जिससे 15 दिन बाद पैदल चलकर यूपी, गुजरात और हरियाणा से कुछ तीर्थ यात्री केदारनाथ धाम पहुंचे हैं। 260 मजदूरों की कड़ी मेहनत के बाद पैदल मार्ग को बनाया गया है। वहीं प्रशासन से मिल रहे सहयोग पर केदारनाथ […]

कोलकाता से रुद्रपुर तक महिलाओं से दरिंदगी, नर्स के रेप और हत्या के आरोप में मजदूर गिरफ्तार

RUDRAPUR: कोलकाता के मेडिकल कॉलेज की नर्स के साथ हुई हैवानियत का मामला शांत भी नहीं हुआ कि उत्तराखंड में यूपी बॉर्डर पर एक ऐसी ही वारदात से सनसनी मच गई। रुद्रपुर में यूपी सीमा पर नर्स कते के रेप और हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए बरेली निवासी एक मजदूर को जोधपुर से […]

बलिदानी कैप्टन को बहनों ने दी अंतिम विदाई, पंचतत्व में विलीन हुआ शहीद दीपक सिंह का पार्थिव शरीर

DEHRADUN: भारत माता की जय….और जब तक सूरज चांद रहेगा, दीपक तेरा नाम रहेगा….के नारों के बीच डोडा में शहीद हुए कैप्टन दीपक सिंह को नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई। हरिद्वार के खड़खड़ी घाट पर पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इससे पहले जब शहीद की दो बहनों ने […]

पति हैं नहीं, खुद की एक किडनी नहीं, बेटी को अस्थमा, कैसे हो गुजारा, मंजू देवी को है आपकी मदद की जरूरत

RUDRAPRAYAG: गरीबी, बीमारी और लाचारी से जूझ रही रुद्रप्रयाग के डांगी गांव की मंजू देवी को आपकी मदद की दरकार है। मंजू देवी के पति की बामारी के चलते तीन साल पहले मौत हो चुकी है। घर चलाने का सारा जिम्मा मंजू देवी पर है, लेकिन आए दिन बीमारी से जूझते हुए मंजू देवी इसमें […]

देहरादून पहुंचा बलिदानी कैप्टन दीपक का पार्थिव शरीर, सीएम, राज्यपाल ने दी श्रद्धांजलि

DEHRADUN:  विडंबना कहें या देश के लिए मर मिटने का जज्बा। एक तरफ देश स्वतंत्रता दिवस के जश्न में डूबा है, हर घर तिरंगा लहरा रहा है, वहीं शहीद कैप्टन दीपक सिंह का शरीर तिरंगे में लिपटकर आया है। जम्मू कश्मीर के डोडा में आतंकियों के साथ मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए 48 राष्ट्रीय राइफल्स […]