बिल्डर सुसाइड केस: आरोपी गुप्ता बंधुओं पर कसा कानूनी शिकंजा, पेशी के दौरान लोगों ने फेंकी स्याही

Share this news

DEHRADUN: बिल्डर सतेंद्र साहनी की आत्महत्या केस में आरोपी गुप्ता बंधुओं पर कानून का शिकंज कसता जा रहा है। भारत से लेकर साउथ अफ्रीका तक अपनी धौंस से गैर कानूनी काम करने वाले गुप्ता बंधुओं का जगह जगह विरोध प्रदर्शन हो रहा है। शनिवार को कोर्ट में पेशी के दौरान गुप्ता बंधुओं के खिलाफ लोगों ने जमकर नारेबाजी की और उन पर स्याही भी फेंकी गई।

वीवीआईपी ट्रीटमेंट के आदी रह चुके गुप्ता बंधुओं को आम आरोपी की तरह कानून का सामन करनापड़ रहा है। बिल्डर सतेंद्र साहनी आत्महत्या केस में शनिवार को अनिल गुप्ता और अजय गुप्ता को जब पुलिस कोर्ट लेकर पहुंची, तो वहां पर खड़े स्वराज दल के तमाम कार्यकर्ताओं ने पहले तो गुप्ता बंधु को देखकर खूब नारेबाजी की। उसके बाद भीड़ में से ही किसी व्यक्ति ने गुप्ता बंधु पर काली स्याही फेंक कर अपना विरोध जताया।

कानून का शिकंजा कसा

देहरादून के नामी बिल्डर सतेंद्र साहनी ने 24 मई को निर्माणाधीन बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या कर दी थी। सतेंद्र ने सुसाइड नोट में गुप्ता बंधुओँ का जिक्र किया था कि उन्होंने किस कदर मानसिक औऱ आर्थिक तौर पर उन्हें प्रताड़ित किया है। इसके बाद पुलिस ने 25 मई को अनिल गुप्ता और अजय गुप्ता को गिरफ्तार किया था और 14 दिन के लिए जेल भेज दिया था। 27 मई को अजय गुप्ता और उनके बहनोई अनिल गुप्ता की जमानत याचिका खारिज होने के बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ जबरन वसूली, धोखाधड़ी, आत्महत्या के लिए उकसाना जैसे 6 मामले दर्ज कर लिए हैं।

देहरादून पुलिस की ओर से मनी लॉन्ड्रिंग की आशंका जताते हुए प्रवर्तन निदेशालय (ED) को पत्र भी लिखा गया है, जिसके बाद इस केस में ED की एंट्री भी हो सकती है।

 

 

(Visited 253 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In