शादी से इनकार करने पर प्रेमी ने प्रेमिका को मार डाला. लाश को सूटकेस में ले जाते वक्त पकड़ा गया

Share this news

HARIDWAR:  हरिद्वार में प्रेम प्रसंग में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने सूटकेस में प्रेमिका की लाश ले जा रहे युवक को गिरफ्तार किया है। (Roorkee Murder case Boyfriend killed girlfriend packed body in suitcase) आरोप है कि गुलबेज नाम के युवक ने शादी से इनकार करने पर अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी और उसकी लाश सूटकेस में पैक कर दी। लाश ठिकाने लगाने की कोशिश में पुलिस की गिरफ्त में आ गया।

जानकारी के अनुसार हरिद्वार के ज्वालापुर के रहने वाले गुलबेज का रमसा नाम की युवती से 8 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक लड़की पर शादी का दबान बना रहा था, लेकिन युवती के बार बार शादी से इनकार के बाद गुलबेज ने रमसा को मारने का प्लान बनाया। एसपी देहात प्रमेंद्र डोभाल ने बताया कि गुरुवार शाम करीब पांच बजे दोनों कलियर स्थित एक होटल में पहुंचे। उन्होंने एक कमरा बुक कराया था। करीब तीन घंटे बाद युवक कमरे से सूटकेस लेकर जाने लगा। उससे सूटकेस ठीक से उठ नहीं पा रहा था। इस पर होटल के स्टाफ को शक हुआ और मैनेजर ने युवक को रोक लिया। उसके बाद सूटकेस की तलाशी ली गई तो सभी सन्‍न रहे गए।

सूटकेस में उस युवती का शव था जो उसके साथ होटल में आई थी। मैनेजर ने पुलिस कंट्रोल रूम को मामले की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम गुलबेज निवासी ज्वालापुर बताया है। युवती रमसा मंगलौर की रहने वाली है और बीकाम की छात्रा है। हालांकि युवती की होटल चेक इन आईडी में उसका नाम ज्वालापुर निवासी काजल दर्ज था। जबकि जांच में पता चला है कि युवती मंगलौर की रहने वाली है। पुलिस को होटल के बाहर युवक की स्कूटी भी मिली है, इसी स्कूटी पर दोनों होटल पहुंचे थे। पुलिस ने स्कूटी की डिग्गी की तलाशी ली तो उसके अंदर कुछ नए कपड़े और एक चाकू भी बरामद हुआ है।

पुलिस ने युवती के पिता राशिद की तहरीर पर आरोपी प्रेमी युवक गुलबेज पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी को जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने तकिए से मुंह दबा कर प्रेमिका की हत्या कर दी थी। शव को ठिकाने लगाने के लिए जाते समय होटल में वो पकड़ा गया था।

(Visited 1,493 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In