रुद्रप्रयाग: घर से कुछ ही दूरी पर 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार,  2 लोगों की मौत 3 घायल

Share this news

RUDRAPRAYAG:  रुद्रप्रयाग में शुक्रवार शाम को दर्दनाक हादसा हो गया। तिलवाड़ा-रतनपुर मोटर मार्ग पर एक बोलेरो वाहन 500 मीटर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 3 लोग घायल हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक दोपहर साढ़े तीन बजे के करीब रतनपुर-अन्द्रिया-थेड़ा मोटर मार्ग पर मुल्या अन्द्रिया के समीप बोलेरो वाहन दुर्घनाग्रस्त होकर पांच सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरा। सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ, डीडीआरएफ, पुलिस और पीआरडी के जवान घटना स्थल के लिए रवाना हुए। घटनास्थल पर पहुंचकर जवानों ने स्थानीय लोगों की मदद से खाई में उतरकर घायलों को सड़क मार्ग तक पहुंचाया।

हादसे में मनीष सिह पुत्र दिनेश सिह उम्र 12 वर्ष, दिनेश सिंह पुत्र जसपाल सिह उम्र 45 वर्ष, राकेश सिंह पुत्र नारायण सिंह उम्र 42 वर्ष घायल हुए हैं। जबकि दीपक सिंह पुत्र दिनेश सिंह उम्र 14 वर्ष और जय सिंह पुत्र मुर्खल्या सिंह उम्र 65 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। घटना स्थल से कुछ ही दूरी पर वाहन में सवार लोगों का घर था।

 

 

 

(Visited 515 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In