शिक्षा निदेशक से मारपीट मामले पर विधायक काऊ ने मांगी माफी, केस वापस लेने पर कही ये बात

Share this news

DEHRADUN:  21 फरवरी को प्राथमिक शिक्षा निदेशक से मारपीट मामले में चौतरफा घिरे भाजपा विधायक उमेश शर्मा काऊ ने आखिरकार इस घटना पर माफी मांगी है। भाजपा कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए काऊ ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और संबंधित सभी पक्षों से माफी मांगी। काऊ ने कहा कि अब वो इस मामले को यहीं खत्म करना चाहते हैं।

बता दें कि अस्तल स्थित प्राइमरी स्कूल का नाम पदम सिंह रावत को नाम से करने को लेकर प्रक्रिया लंबित है। इसी मामले को लेकर विधायक काऊ 21 फरवरी को अपने समर्थकों के साथ शिक्षा निदेशालय पहुंचे और प्राथमिक शिक्षा निदेशक अजय नौडियाल के साथ उनकेसमर्थकों ने मारपीट की थी। इस मामले पर शिक्षक और विभागीय कर्मचारी लामबद्ध हो गए थे। निदेशक ने काऊ और उनके समर्थकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। बदले में काऊ ने कहा था कि निदेशक के कार्यालय में उनको मारने की साजिश रची गई, इसके लिए विधायक के गनर ने भी क्रॉस एफआईआर दर्ज कराई थी।

इस मामले पर शिक्षकों और कर्मचारियों के कड़े रुख को देखते हुए उमेश शर्मा काऊ को आखिर माफी मांगनी पड़ी। देहरादून बीजेपी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस में काऊ ने कहा कि मैं हमेशा से शिक्षकों औऱ कर्मचारियों का सम्मान करता रहा हूं, 21 फरवरी की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण थी मुझे इस पर बेहद अफसोस है, मैं इसके लिए सभी पक्षों से माफी मांगता हूं। शिक्षा निदेशक अजय नौडियाल मेरे छोटे भाई की तरह हैं, उनको लगी चोट से मुझे भी दर्द हुआ है।

माफी मांगने के बाद केस वापस लेने पर काऊ ने कहा कि मैंने इस झगड़े को यहीं खत्म कर दिया है। जो गलत करेगा उसे कानून अपने हिसाब से सजा देगा। आगे मैं अपनी पार्टी के निर्देश के अनुसार काम करूंगा।

(Visited 237 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In