मांगे पूरी न होने पर बेरोजगार संघ ने फूंका सरकार का पुतला, एक साल पहले गांधी पार्क में हुआ था पथराव, लाठीचार्ज

Share this news

DEHRADUN: भर्ती परीक्षाओं की सीबीआई जांच की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर लाठीचार्ज औऱ पथराव की घटना को एक साल बीत गया है। पिछले साल 9 फरवरी को देहरादून के गांधी पार्क में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान अचानक पथराव औऱ लाठीचार्ज के बाद हिंसा भड़क गई थी जिसमे कई छात्र और पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। इस घटना की बरसी पर बेरोजगार संघ ने सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच के वादे से पीछे हट रही है औऱ न ही छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस ले रही है। बेरोजगार संघ ने देहरादून, चकराता, टिहरी, उत्तरकाशी समेत कई स्थानों पर सरकार का पुतला दहन किया।

9 फरवरी 2023 को गांधी पार्क में घटी घटना के विरोध में प्रदेश के तीन जिलों में बेरोजगार संघ ने टिहरी, उत्तरकाशी और देहरादून जनपद के 13 स्थानों पर उत्तराखंड सरकार का पुतला दहन किया।  राजधानी देहरादून के लैंसडाउन चौक में पुतला दहन करते हुए बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार ने कहा कि मुख्यमंत्री जी झूठ बोल रहे हैं। उन्होंने कहा था कि भर्ती घोटालों की C.B.I जांच कराएंगे, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई पहल नहीं हुई। यही नहीं, मुख्यमंत्री ने विधानसभा के भीतर कहा था कि जिन छात्रों में मुकदमे हुए हैं उनके मुकदमे वापस होंगे लेकिन अभी तक छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस नहीं हुए हैं।

बॉबी ने कहा कि 9 फरवरी का दिन उत्तराखंड के बेरोजगारों के लिए काला दिन था, आज एक साल होने के बाबजूद भी सरकार उन भर्तियों को नहीं ला सकी जिनका उन्होंने आश्वासन दिया था, संयुक्त परीक्षाओं में वेटिंग बंद कर दी गयी, जिससे सैकड़ों पद खाली जा रहे हैं, इसके साथ ही आयोग परीक्षा कलेंडर सिर्फ खानापूर्ति के लिए जारी कर रहा है, जो बेरोजगारों के साथ धोखा है।

 

 

 

(Visited 105 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In