हरिद्वार:  हथियारबंद बदमाशों ने कारोबारी की बेटी को बंधक बनाकर नकदी, जेवर लूटे

Share this news

HARIDWAR:  उत्तराखंड में अपराधियों के हौसले बेलगाम हैं। हरिद्वार में हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े बड़ी वारदात को अंजाम दिया। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के शिवालिक नगर में बदमाशों ने होटल कारोबारी के घर में उसकी बेटी को बंधक बनाकर हथियार की नोंक पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि बदमाश, होटल कारोबारी की कार भी अपने साथ ले गए थे, जिसे बदमाशों ने हरिद्वार-दिल्ली हाईवे पर छोड़ दिया। वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस भी होटल कारोबारी के घर पहुंची और बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए इलाके में नाकाबंदी की, लेकिन पुलिस को बदमाशों के बारे में कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस की अलग-अलग टीमें बदमाशों की तलाश में जुटी हुई हैं।

जानकारी के मुताबिक वारदात मंगलवार 26 अगस्त सुबह करीब 10.30 बजे की है। बताया जा रहा है कि शिवालिक नगर के टी कलस्टर के मकान नंबर 89 में होटल कारोबारी चौधरी गुलवीर सिंह रहते हैं। जब वे  रोजाना की तरह वे सामने पार्क में टहल रहे थे, उनकी बेटी घर पर अकेले मौजूद थी। इसी दौरान तीन लोग अचानक से घर घुसे और असलहे की नोक पर गुलवीर सिंह की बेटी को आतंकित कर कमरे में अंदर ले गए। इसके बाद तीनों बदमाशों ने पूरे घर को खंगाला। बदमाश घर से 2200 रुपए की नकदी एक लाइसेंसी रिवाल्वर, जेवरात और कार लेकर फरार हो गए। जिसे उन्होंने दिल्ली हाइवे पर छोड़ दिया।

इसके बाद घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। लूट की खबर मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। तुरंत आला अधिकारी मौके पर पहुंचे । एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल ने बताया कि पुलिस ने बदमाशों की धरपकड़ के प्रयास तेज कर दिए गए है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

 

(Visited 117 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In