वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में उत्तराखंड की बेटियों का जलवा, अंकिता को सिल्वर मेडल, मानसी-शालिनी को ब्रॉन्ज

Share this news

SPORTS:  जर्मनी में आयोजित हुए वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में देवभूमि उत्तराखंड की बेटियों ने अपना दमखम दिखाया है। 3000 मीटर स्टीपलचेज स्पर्धा में जहां अंकिता ध्यानी ने सिल्वर मेडल हासिल किया वहीं 20 किमी वॉक रेस में मानसी नेगी और शालिनी नेगी ने कांस्य पदक हासिल कर देवभूमि को गौरवान्वित किया है। बेटियों की उपलब्धि पर उत्तराखंड में जश्न है।

भारत ने FISU वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 में अपना अभियान समाप्त किया, जहां आखिरी दिन महिलाओं की रेस वॉक टीम ने कांस्य पदक जीता और ओलंपियन अंकिता ध्यानी ने महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज में रजत पदक अपने नाम किया। अंकिता ध्यानी ने महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज में आखिरी राउंड में जोरदार तेजी के साथ व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय 9:31.99 में दौड़ पूरी की। फिनलैंड की यूरोपीय U23 चैंपियन इलोना मोनोनेन ने 9:31.86 समय के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि जर्मनी की एडिया बुड्डे ने 9:33.34 समय में दौड़ पूरी कर कांस्य पदक जीता।

भारत को अंतिम दिन का पहला पदक महिलाओं की 20 किमी रेस वॉक स्पर्धा में मिला। इस इवेंट में भारतीय टीम सेजल अनिल, मुनिता प्रजापति, मानसी नेगी ज्योति और शालिनी नेगी ने कुल समय 4:56:06 के साथ कांस्य पदक जीता।

 

(Visited 72 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In