पौड़ी: सड़क पर पलटी यात्रियों से भरी बस, बाल बाल बचा बड़ा हादसा

Share this news

Kotdwar: उत्त्तराखण्ड में बस हादसे से दर्जनों जिंदगियां बाल बाल बच गई। पौड़ी जिले के रिखणीखाल ब्लॉक में कोटद्वार जा रही बस चपरेट और पिपलचौड़ के बीच अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई जिससे 6 लोग घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक शाम 5 बजे करीब बस संख्या UK12PB0104 तेज रफ्तार से कोटद्वार की ओर जा रही थी। इसी दौरान चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस को सड़क पर पलटा दिया। हादसे के वक्त बस में 25 लोग सवार थे। जिनमें से 6,7 लोगों को चोटें आई हैं। गनीमत रही कि बस सड़क से नीचे खाई में नहीं गिरी वरना सिमडी जैसा दर्दनाक हादसा हो सकता था।

 

(Visited 171 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In