क्या धामी को घेरने के लिए कांग्रेस ने कुमाऊं में बिछाई बिसात?

Share this news

Dehradun: कांग्रेस द्वारा प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष, उप नेता प्रतिपक्ष के पदों पर नई नियुक्तियों के कई मायने निकाले जा रहे हैं। ऐसा भी माना जा रहा है कि  (congress plan to encircle CM Dhami in Kumaun) कांग्रेस ने यह सारा खेल मुख्यमंत्री धामी को घेरने के लिए बनाया है।

दरअसल कांग्रेस औऱ भाजपा में ये परंपरा रही है कि अगर सदन का नेता कुमाऊं से हो तो प्रदेश अध्यक्ष गढ़वाल से बनाया जाता है। या इस,के ठीक विपरीत दोनों पदों की स्थिति क्षेत्रीय संतुलन के हिसाब से होती है। लेकिन कांग्रेस ने इस बार तीनों पद कुमाऊं से भरे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि कांग्रेस सीएम धामी को कुमाऊँ में घेरना चाहती है।

ऐसा इसलिए क्योंकि सीएम धामी को 6 महीनों के भीतर विधायक बनना है। माना जा रहा है कि वे खटीमा से सटी चंपावत सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। या फिर कुमाऊं की किसी मुफीद सीट से ही चुनाव लड़ेंगे। ऐसे में कुमाऊं में सीएम को घेरने के लिए कांग्रेस ने तीनों बडे पदों पर नए चेहरों को बिठाया है। खास बात ये है कि खटीमा से सीएम को हराने वाले भुवन कापडी को भी इस टीम में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। हालांकि देखने वाली बात होगी कि कांग्रेसका ये दांव कितना सफल हो पाता है।

(Visited 731 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In