धामी सरकार 2.0 का शपथ ग्रहण थोड़ी देर में, 2 नए चेहरे, 6 पुराने चेहरे, पांडे, भगत, चुफाल को जगह नहीं
DEHRADUN: पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट का कुछ ही देर मे शपथ ग्रहण होने वाला है। इस बार सीएम पुष्कर धाम के साथ केवल 8 मंत्री शपथ लेंगे। खास बात ये है कि धामी-2.0 मंत्रिमंडल में 6 पुराने चेहरों को रिपीट किया गया है। जबकि दो नए चेहरों को जगह दी गई है।
अब तक जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार जो मंत्री रिपीट किए गए हं उनमें सतपाल महाराज, गणेश जोशी, डॉ. धन सिंह रावत, पूर्व में स्पीकर रहे प्रेमचंद अग्रवाल, रेखा आर्या और सुबोध उनियाल शामिल हैं। जबकि सितारगंज से विधायक सौरभ बहुगुणा और बादेश्वर से चौथी बार जीतकर आए दलित चेहरा चंदन रामदास पहील बार मंत्रिमंडल का हिस्सा होंगे। हालांकि अभी कौन कैबेनिट मंत्री होगा, कौन राज्यमंत्री होगा ये अभी तय नहीं है।
धामी सरकार में मंत्री रहे बंशीधर भगत, बिशन सिंह चुफाल, अरविंद पांडे का पत्ता कट गया है।
(Visited 833 times, 1 visits today)