जौलजीबी मेले में बोलने नहीं दिया तो विधायक हरीश धामी ने जमकर काटा हंगामा, मंच पर की तोड़फोड़

Share this news

PITHORAGARH: पिथौरागढ़ के जौलजीबी मेले में उस समय माहौल गरमा गया, जब स्थानीय विधायक हरीश धामी को बोलने का मौका नहीं मिला और विधायक के वक्तव्य से पहले कार्यक्रम से चले गए, विधायक और उनके समर्थकों ने जमकर हंगामा काटा।

मुख्यमंत्री के जाने के बाद विधायक मंच पर बोलने के लिए आए, तो उका माइक बंद कर दिया गया। इससे विधायक आग बबूला हो गए और मंच से माइक पटक दिया। इसके बाद वे साउंड सिस्टम के पास गए और वहां ऑडियो सेटअप पर कुर्सियां फेंक दी। मामला यहीं नहीं रुका आक्रोशित विधायक के समर्थक मंच पर चढ़े पोडियम को गिरा दिया। इस दौरान विधायक की पुलिस से भी जमकर धक्का मुक्की भी हुई

मेले में हुए इस घटनाक्रम से इलाके में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। कार्यक्रम के दौरान माइक बंद किए जाने के आरोप से भड़के विधायक ने प्रशासनिक व्यवस्थाओं और सरकार पर तीखा हमला बोला। विधायक हरीश धामी ने आक्रामक तेवर दिखाते हुए प्रशासन को खुली चुनौती दी और मंच से दो टूक कहा कि यदि प्रशासन गुंडागर्दी करेगा, तो वे सबसे बड़े गुंडे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि अन्य राजनीतिक दलों और जनप्रतिनिधियों को मंच पर उचित स्थान क्यों नहीं दिया गया।

 

हरीश धामी ने आरोप लगाया कि 2022 में जनता से की गई घोषणाएं आज तक पूरी तरह अधूरी पड़ी हैं और शासन-प्रशासन स्तर पर स्थानीय विधायक की बात तक नहीं सुनी जा रही है। विधायक ने तंज कसते हुए कहा कि वह मुख्यमंत्री से पहले के विधायक हैं और वर्ष 2027 में वे इस पद पर नहीं रहेंगे।

उन्होंने खुली चुनौती दी कि मुख्यमंत्री जहां से भी चुनाव लड़ेंगे, वह उनके खिलाफ जाकर विरोध में प्रचार करेंगे।

(Visited 1 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In