छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपों पर आरोपी टीचर की सफाई, पीड़िता ने दी तहरीर

Share this news

DEHRADUN: देहरादून के समर वैली स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़ का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की ओर से छात्रा को समझाए जाने के बाद छात्रा ने पुलिस में तहरीर दी है जिसके बाद एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं इस मामले पर आरोपी शिक्षक का पक्ष भी सामने आया है। आरोपी शिक्षक का कहना है कि आज तक कभी किसी ने ऐसे आरोप नहीं लगाए। फिर भी मेरे व्यवहार से किसी को ठेस पहुंची हो तो उसके लिए क्षमा मांहते हैं। उधर इस मामले पर स्कूल के बाहर एनएसयूआई से जुड़े छात्रों ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

बता दें कि 23 अक्टूबर को स्कूल की छात्रा और उसकी मां ने स्कूल पहुंचकर स्कूल प्रबंधक से शिक्षक के खिलाफ शिकायत दी। पीड़ित परिवार का दावा है कि शिकायत ने 15 छात्राओं के हस्ताक्षर हैं। आरोप है कि 15 अक्टूबर को भी शिक्षक के खिलाफ शिकायत की गई थी. जिस पर प्रबंधन ने शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया था। लेकिन स्कूल प्रबंधन ने उल्टा छात्रा पर दबाव शुरू कर दिया।परिवार ने शिक्षक की बर्खास्तगी और डायरेक्टर से असेंबली में सभी बच्चों के सामने सार्वजनिक माफी मांगने की मांग की है।

इस मामले पर जिला प्रसासन की ओर से गठित चाइल्ड वेलफेयर कमेटी ने छात्रा को समझाया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।  वहीं आरोपी शिक्षक की सफाई भी सामने आई है। आरोपी फिजिक्स टीचर रविंद्र भृगु का कहना है कि उनके 25 साल के कैरियर मे पहली बार किसी बच्चे ने ऐसा आरोप लगाया है। रविंद्र ने कहा कि वो सभी बच्चों क़ो अपने बेटे और बेटी के रूप मे मानते हैं और किसी क़ो लेकर गलत भावनाएं नहीं रखते हैं। फिर भी अगर मेरी किसी बात से किसी क़ो ठेस पहुंची हैं तो वो क्षमा प्रार्थी हैं।

(Visited 12 times, 12 visits today)

You Might Be Interested In