देहरादून के नामी स्कूल में टीचर पर छेड़छाड़ के गंभीर आरोप, 15 छात्राओं ने दी शिकायत

Share this news

DEHRADUN: देहरादून के प्रतिष्ठित समर वैली स्कूल से एक बड़ा और संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां स्कूल के फिजिक्स टीचर पर छात्राओं से छेड़छाड़ और गलत तरीके से छूने के आरोप लगे हैं। इस मामले में करीब 15 छात्राओं ने हस्ताक्षर कर स्कूल प्रबंधन को लिखित शिकायत सौंपी थी, जिसके बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है।

​11वीं कक्षा की छात्राओं के मुताबिक, फिजिक्स टीचर (जो कि क्लास टीचर भी हैं) पर लड़कियों के साथ-साथ लड़कों को भी गलत तरीके से छूने के आरोप हैं। इस संबंध में लगभग 15 छात्राओं ने लिखित शिकायत पर हस्ताक्षर किए थे। एक पीड़ित छात्रा और उसकी मां ने स्कूल प्रबंधन और डायरेक्टर अशोक वासु पर मामले को दबाने तथा प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है।

पीड़िता के मुताबिक शिक्षक गलत तरीके से लड़कियों को छूते थे। हमने उसका विरोध किया, जिसके बाद मेरी मम्मी स्कूल आई थी, प्रिंसिपल मैडम के पास और उनसे कहा था कि एक टीचर लड़कियों को गलत तरीके के छूते है, उन्हें स्कूल से निकालइये। मैंने खुद एक एप्लीकेशन लिखी थी, जिसमें 15 लड़कियों के साइन कराए थे, जिसमें लिखा था कि वो टीचर गलत तरीके से छूते है। इसके बाद प्रिंसिपल ने मेरी मम्मी को बोला कि हम आपकी बच्ची की पूरी सुरक्षा रखेंगे और जो टीचर गलत तरीके के लड़कियों को छूता था, उसको भी निकाल दिया गया है।

​आरोप है कि शिकायत के अगले ही दिन प्रिंसिपल ऑफिस बुलाकर पीड़ित छात्रा को अपमानित किया गया और उससे यह तक पूछा गया कि टीचर ने उसे किस तरह छुआ, वह डायरेक्टर को छूकर दिखाए। शुरुआत में स्कूल प्रबंधन ने आरोपी टीचर को हटाने और छात्राओं की सुरक्षा का भरोसा दिया था, लेकिन परिजनों के इन गंभीर आरोपों के बाद स्कूल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। इस मामले को लेकर छात्रों और अभिभावकों में भारी रोष देखा जा रहा है।

(Visited 41 times, 41 visits today)

You Might Be Interested In