होर्डिंग ने दिया धोखा, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे समझकर दीवार से टकराया कंटेनर
DEHRADUN: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर लगा होर्डिंग एक ड्रक ड्राइवर के लिए मुसीबत का सबब बन गया। दीवार पर बने इस विशाल होर्डिंग में हू ब हू एक्सप्रेस वे को दिखाया गया है जिस पर लिखा है, “देवभूमि आगमन पर आप सभी आगंतुकों का सुस्वागतम.”। रात के वक्त एकट्क ड्राइवर इसी होर्डंगि को देखकर धोखा खा गया और हाइवे समझकर दीवार से टकरा गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
होर्डिंग में हूबहू सड़क नजर आ रही है। होर्डिंग ऐसा है, जैसी सामने 4 लेन सड़क हों और ओवरहेड गैन्ट्री बोर्ड लगा हुआ है। जिसके वेलकम गेट पर देवभूमि आगमन पर आप सभी आगंतुकों का सुस्वागतम दिखाई दे रहा है। वायरल वीडियो के अनुसार, एक ट्रक ड्राइवर इसी वजह से धोखा खा गया और होर्डिंग को आगे सड़क समझकर उसी में ट्रक घुसा दिया। दीवार से टकराने के बाद चालक को हल्की चोटें आई हैं।
(Visited 22 times, 22 visits today)