चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामशरण नौटियाल कांग्रेस में शामिल

Share this news

DEHRADUN: विधानसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड में पार्टी बदलने और खेमा मजबूत करने का दौर शुरू हो गया है। जौनसार बावर क्षेत्र के बडे नेता और देहरादून जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष रामशरण नौटियाल ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। उन्हें दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में प्रदेश प्रभारी कुमारी शौलजा प्रदेश अक्ष्यक्ष गणेश गोदियाल औऱ नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कांग्रेस की सदस्यता दिलाई।

गायक जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल ने कुछ दिनों पहले ही बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया था, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि रामशरण नौटियाल कांग्रेस में जाएंगे। रामशरण नौटियाल की विकासनगर विधायक मुन्ना सिंह चौहान के साथ लंबे समय से अनबन रही है। 2022 में बीजेपी ने रामशरण नौटियाल को चकराता विधानसभा सीट से टिकट भी दिया था, लेकिन वो कांग्रेस प्रत्याशी प्रीतम सिंह से हार गए थे।

इसे जौनसार बावर क्षेत्र में भाजपा के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। लंबे समय तक भाजपा में सक्रिय रहे नौटियाल के इस फैसले को आगामी विधानसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड की राजनीति में अहम घटनाक्रम माना जा रहा है। कांग्रेस में उनकी वापसी इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि वह पहले भी इस पार्टी का हिस्सा रह चुके हैं। अप्रैल 2014 में उन्होंने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा था। उनके पार्टी बदलने से जौनसार-बावर और चकराता क्षेत्र की राजनीति में उनकी भूमिका को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं ।

(Visited 28 times, 28 visits today)

You Might Be Interested In