फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 11 अक्टूबर तक बारिश का येलो अलर्ट, पहाड़ों में बर्फबारी के आसार

Share this news

DEHRADUN:प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने 6 से 11 अक्टूबर तक उत्तराखंड में येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गर्जन और तेज हवाएं चलने की संभावना है, साथ ही आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावनाएं हैं। वहीं, प्रदेश के अधिकांश मैदानी जनपदों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

मौसम निदेशक डॉ.सी.एस तोमर के अनुसार, 6 से 8 अक्टूबर तक 4200 मीटर एवं उससे अधिक ऊंचाई वाले पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश और अच्छी बर्फबारी हो सकती है। इसके बाद 9 से 11 अक्टूबर के बीच करीब 3800 मीटर की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी बर्फबारी के आसार हैं।

यहां तेज हवाओं, आकाशीय बिजली का अलर्ट

चमोली, नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ गर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। वहीं, 6 और 7 अक्टूबर को नैनीताल, चंपावत, अल्मोड़ा, देहरादून, टिहरी और पौड़ी में मध्यम बारिश के साथ तेज गर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है।

(Visited 80 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In