THDC टनल हादसे में 7श्रमिकों की मौत, 19 का रेक्स्यू, ग्राउंड जीरो पर पहुंचे CM धामी

Share this news

CHAMOLI: चमोली मायापुर पीपलकोटी में टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में मलबा और पानी भरने की घटना के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्यों का निरीक्षण किया। सीएम ने रेस्क्यू अभियान की प्रगति की जानकारी ली। हादसे में अब तक 7 श्रमिकों की मौत हो चुकी है जबकि 19 लोगों का रेस्क्यू किया गया है। तीन लोगों की अभी भी तलाश जारी है।

मुख्यमंत्री ने टनल के अंदर जाकर बचाव एवं राहत कार्यों का जायजा भी लिया और रेस्क्यू अभियान में जुटी टीमों से मौके पर आवश्यक जानकारी ली। THDC की विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना के टीआरटी टनल की लंबाई लगभग 3 किलोमीटर है। टनल के लगभग 1.50 किलोमीटर हिस्से में भूधंसाव के कारण मलबा एवं पानी आने की से कई मजदूर वहां फंस गए थे।मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि रेस्क्यू अभियान को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी उपलब्ध संसाधनों एवं तकनीकी विशेषज्ञता का प्रभावी उपयोग किया जाए। उन्होंने बचाव एजेंसियों को कहा कि टनल में फंसे शेष 3 लोश्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएं।

चमोली डीएम गौरव कुमार ने बताया कि टनल में फंसे 22 लोगों में से अब तक 19 लोगों को बाहर निकाला जा चुका है, जबकि शेष 3 लोगों की तलाश एवं रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है। घटना में अभी तक 7 लोगों की दुःखद मृत्यु की सूचना है।

रेस्क्यू किए गए घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल गोपेश्वर लाया गया है, जहां स्वास्थ्य विभाग एवं चिकित्सकों की टीम द्वारा उनका उपचार एवं स्वास्थ्य की लगातार निगरानी की जा रही है। इसमें से एक श्रमिक की गंभीर स्थिति देखते हुए श्रीनगर बेस हॉस्पिटल रेफर किया गया है।

(Visited 1 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In