नीति घाटी में भारी बारिश का कहर, तमक वैली ब्रिज बहा, चीन सीमा से संपर्क कटा
CHAMOLI: उत्तराखंड मानसून कहर बरपाने लगा है। चमोली जिले में अचानक आई बारिश ने नीति घाटी में कहर ढाया है। भारी बारिश से तमक नाला उफान पर है। नाले के उफान से यहां बना वैली ब्रिज बह गया है जिसके बाद नीति घाटी का संपर्क पूरी तरह कट गया है। इस दौरान मजदूर व बीआरओ के कर्मचारी के लापता होने की भी सूचना है। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है।
जानकारी के मुताबुक नीति घाटी में लगातार बारिश के कारण नदी-नालों का जलस्तर बढ़ गया है, जिससे मार्ग पर आवाजाही प्रभावित हुई है। फिलहाल नीती घाटी की ओर जाने का रास्ता सुरक्षित नहीं है।
उफनाए तमक नाले के तेज बहाव में वैली ब्रिज भी चपेट में आ गया है। नदी का जलस्तर बढ़ने से पुल के आसपास खतरा बना हुआ है। मलारी जाने वाला मार्ग भी क्षतिग्रस्त हो गया है। ये पुल हाल में ही बनाया गया था, इससे 17 गावों का संपर्क कट गया है।