जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर उत्तराखंड के लोगों ने उठाई मांग, केशव नेगी को तत्काल रिहा किया जाए

Share this news

Delhi: मालवीय नगर होटल अग्निकांड मामले में गिरफ्तार उत्तराखंड के 65 वर्षीय शेफ केशव नेगी (केसर नेगी) की रिहाई की मांग के लिए जंतर मंतर पर प्रदर्शन किया गया।

उत्तराखंड लोक मंच के बैनर तले उत्तराखंड समाज के हजारों लोगों ने जंतर मंतर पर प्रदर्शन किया और एक सुर में आवाज उठाई कि मालवीय नगर अग्निकांड में असल दोषी एजेंसियों और मालिकों पर सख्त कार्रवाई हो। लेकिन बेगुनाह शेफ केशव नेगी को जल्द रिहा किया जाय। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि कुक का काम केवल खाना बनाना होता है, होटल में सुरक्षा व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी शेफ की नहीं होती।

देवभूमि डायलॉग के संपादक रमेश भट्ट ने भी संबोधित करते कहा कि शेफ केशव नेगी को बलि का बकरा बनाया गया है। पहले ये कहा गया कि घटना के बाद केशव वहां से फरार हो गए जो कि सरासर झूठ है।हादसे में रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान केशव नेगी एक चैनल के कैमरे में साफ दिखते हैं, उनके चेहरे पर भी और लोगों की तरह चिंता साफ दिखती है। बकायदा उन्होंने चैनल को इंटरव्यू भी दिया है। केशव नेगी ने पूछताछ में पुलिस का पूरा सहयोग किया है। लिहाजा सिस्टम की खामियों को छुपाने के लिए सारा दोष केशव के सिर मढ़ा जा रहा है जो सरासर गलत है। इसलिए पुलिस को उन्हें तत्काल रिहा करना चाहिए।

(Visited 1 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In