CBSE के 12वीं के नतीजे घोषित, 81.42% रिजल्ट के साथ देहरादून रीजन का 22 में से 17वां स्थान

Share this news

DEHRADUN:  केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने बुधवार को 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया। इस साल 85.20 प्रतिशत विद्यार्थी सफल हुए हैं, जो पिछले वर्ष (88.39 प्रतिशत) की तुलना में कम है।इस साल करीब 17 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था, जिनमें से 15 लाख से अधिक विद्यार्थी सफल हुए। 12वीं में कुल 15,07,109 विद्यार्थी पास हुए हैं। जिनमें से 88.86 प्रतिशत छात्राएं और 82.13 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। इस तरह से छात्राओं 6.73 प्रतिशत के अंतर ने बाजी मारी है।

22 में 17वें स्थान पर रहा देहरादून रीजन

देहरादून रीजन में उत्तराखंड के 13 तथा उत्तर प्रदेश के 8 जिले शामिल हैं। देहरादून रीजन को देशभर के 22 रीजन में 17वां स्थान प्राप्त हुआ है। देहरादून रीजन में इस वर्ष कुल 81.42 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। ऐसे में यह परिणाम शिक्षा व्यवस्था और छात्रों के प्रदर्शन को लेकर कई सवाल भी खड़े कर रहा है। ऐसे में एजुकेशन सिटी से मशहूर देहरादून अब पढ़ाई के मामले में पिछड़ता जा रहा है।

देहरादून रीजन में कुल 1285 विद्यालय परीक्षा प्रक्रिया में शामिल रहे, जबकि 480 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। पंजीकृत छात्रों की संख्या 97,623 रही, जिनमें 54,601 छात्र और 43,022 छात्राएं शामिल थीं। वहीं, परीक्षा में सम्मिलित होने वाले छात्रों की संख्या 97,012 रही, जिसमें 54,172 छात्र और 42,840 छात्राएं परीक्षा में शामिल हुईं। देहरादून रीजन में छात्रों का पास प्रतिशत 77.92 रहा, जबकि छात्राओं ने एक बार फिर बेहतर प्रदर्शन करते हुए 85.84 प्रतिशत पास प्रतिशत हासिल किया।

लोहाघाट के पारस टॉपर

केंद्रीय विद्यालय लोहाघाट के पारस सिंह ने 96 प्रतिशत अंकों के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की है। चंपावत में होली विजडम के छात्र यथार्थ का 93.6 प्रतिशत अंकों के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की है।

(Visited 8 times, 8 visits today)

You Might Be Interested In