ऋषिकेश: पशुलोक बैराज में सी-प्लेन  उतारने का ट्रायल सफल,  पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान

Share this news

RISHIKESH:  सोमवार को उत्तराखंड मेंपर्यटन को नई दिशा देने के लिए एक अनोखा प्रयोग किया गया। सी-प्लेन को पशुलोक बैराज में उतारने का ट्रायल सफल रहा। सी-प्लेन सेवा प्रारंभ होने से उत्तराखंड में पर्यटन को नई गति मिलेगी, दुर्गम एवं दूरस्थ क्षेत्रों तक त्वरित और सुगम हवाई संपर्क स्थापित होगा तथा आपदा एवं राहत कार्यों में भी तेजी आएगी। यह पहल राज्य के आर्थिक विकास एवं आधुनिक परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी।

विशेषज्ञों का मानना है कि सी-प्लेन सेवा शुरू होने से राज्य में हाई-एंड टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा और देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों के लिए यात्रा अधिक सुविधाजनक और आकर्षक बनेगी। यूजेवीएन लिमिटेड की ओर से आज पशुलोक बैराज पर सी-प्लेन उतारने की कवायद की गई। इस ट्रायल को प्रदेश में सी-प्लेन सेवा शुरू करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

सी-प्लेन सेवा शुरू होने से उत्तराखंड के पर्यटन क्षेत्र में नई संभावनाएं खुलेंगी। खासकर ऐसे दुर्गम और दूरस्थ क्षेत्र, जहां सड़क या पारंपरिक हवाई सेवाएं पहुंचना मुश्किल है, वहां तक पर्यटकों की आसान पहुंच सुनिश्चित हो सकेगी। इससे न केवल पर्यटन स्थलों की लोकप्रियता बढ़ेगी, बल्कि स्थानीय लोगों को भी रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर मिलेंगे। राज्य सरकार और संबंधित एजेंसियां इस परियोजना को आधुनिक परिवहन व्यवस्था के विस्तार के रूप में देख रही हैं। इससफल ट्रायल के बाद आने वाले दिनों में प्रदेश के विभिन्न झीलों और नदियों पर सी-प्लेन सेवा शुरू की जा सकती है, जिससे उत्तराखंड को पर्यटन मानचित्र पर एक नई पहचान मिलेगी।

 

(Visited 27 times, 27 visits today)

You Might Be Interested In