धामी कैबिनेट ने बढ़ाया रेशम कोकून का एमएसपी,  रेशम किसानों को बड़ी राहत

Share this news

DEHRADUN: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में रेशम उत्पादकों को बड़ा तोहफा मिला है। कैबिनेट ने रेशम कोकून के न्यूनतम समर्थन मूल्य में 40 रुपए तक की वृद्धि की है।

कैबिनेट के प्रस्ताव के मुताबिक

उच्च क्वालिटी के ए ग्रेड के कोकून की कीमत 400 से बढ़ाकर 440 रुपए प्रति किलो की गई।

बी ग्रेड के कोकून की कीमत 370 से 395 रुपए प्रति किलो की गई।

सी ग्रेड के कोकून की कीमत 280 से 290 रुपए प्रति किलो की गई।

डी ग्रेड के कोकून की कीमत 230 से बढ़कर 240 रुपए प्रति किलो की गई।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मंत्रिमंडल की बैठक में एक ही प्रस्ताव पर मुहर लगी है। जिसमें कृषि विभाग के तहत सिल्क के कोकून की नई एमएसपी तय की गई है। हालांकि, हर साल कोकून की एमएसपी तय की जाती है, जिसके क्रम में इस साल भी कोकून की नई दरें तय की गई है।

वर्तमान समय में प्रदेश के दो जिलों देहरादून और बागेश्वर में मुख्य रूप से कोकून का उत्पादन किया जा रहा है। लेकिन सरकार के इस प्रोत्साहन से आने वाले समय में कोकून के उत्पादन में बढ़ोतरी होगी। मंत्री जोशी ने कहा कि सिल्क की क्वालिटी काफी बेहतर है, क्योंकि उत्तराखंड के कोकून से बनी सिल्क की साड़ियों की डिमांड न सिर्फ प्रदेश में बढ़ी है, बल्कि अन्य राज्यों में भी काफी अधिक पसंद की जा रही है। किसानों को कोकून समय पर उपलब्ध हो, इसके लिए सरकार काम कर रही है।

 

 

(Visited 48 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In