केदारनाथ जा रहे चॉपर की सड़क पर इमरजेंसी लैंडिंग, कार क्षतिग्रस्त
KEDARNATH: केदारनाथ यात्रा मार्ग पर बड़ा हादसा हो गया। यात्रियों को लेकर केदारनाथ जा रहा एक प्राइवेट हेलीकॉप्टर की हाईवे पर एमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। हादसे से हाईवे पर खड़ी कार क्षतिग्रस्त हो गई। चॉपर में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं।
जानकारी के मुताबिक क्रिस्टल एविएशन का चॉपर
यात्रियों को लेकर सिरसी से उड़ान भर रहा था। टेकऑफ करते ही सड़क पर चॉपर की इमरजेंसी क्रैश लैंडिंग करनी पड़ी। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। लेकिन हेलिकॉप्टर के पिछले हिस्से को नुकसान पहुंचा है। सड़क पर खड़ी एक कार चॉपर की ब्लेड लगने से क्षतिग्रस्त हो गई।
इससे पहले भी 17 मई को केदारनाथ धाम में एम्स ऋषिकेश का हेली एंबुलेंस की क्रैश लैंडिंग करनी पड़ी थी।
(Visited 216 times, 1 visits today)