नए साल के जश्न में हेल्थ इमरजेंसी पर 10 मिनट के भीतर मिलेगा इलाज, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एसओपी, अलर्ट पर रहेंगे सभी अस्पताल

Share this news

DEHRADUN:  नए साल के स्वागत में 31 दिसंबर की रात जश्न मनाने के दौरान कोई हादसा हो जाए, स्वास्थ्य से संबंधित कोई परेशानी हो तो सरकारी अस्पतालों की इमरजेंसी में 10 मिनट के भीतर आपको तुरंत उपचार मिलेगा। उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग ने नए साल के जश्न के दौरान सभी अस्पतालों को अलर्ट मोड़ पर रहने के आदेश दिए हैं। स्वास्थ्य सचिव डा. आर. राजेश कुमार ने सभी राजकीय मेडिकल कालेजों और सरकारी अस्पतालों को निर्देश दिये हैं कि आपातकालीन चिकित्सा प्रबंधन को और अधिक दुरस्त किया जाएं। आपातकालीन प्रबंधन के लिए स्वास्थ्य विभाग ने नई गाइडलाइन जारी की है। सभी अस्पतालों से इस गाइडलाइन का पालन करने के निर्देश दिये गये हैं।

स्वास्थ्य सचिव डा. आर राजेश कुमार ने कहा कि नए साल और शीतकालीन चारधाम यात्रा के दौरान सभी अस्पतालों को इमरजेंसी मैनेजमेंट की व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश दिये हैं। बैठक में आपातकालीन प्रबंधन को लेकर मंथन हुआ। इस संबंध में राजकीय मेडिकल कालेज देहरादून सहित प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों के साथ इमरजेंसी मैनेजमेंट को लेकर विचार विमर्श किया गया। आपातकालीन प्रबंधन के तहत ट्राईएज के तहत मरीजों की तेजी से जांच की जाती है। इसके अलावा क्लीनिक प्रोटोकॉल, डाक्युमेंटेशन और क्वालिटी एसोयरेंस को लेकर भी गाइडलाइन बनाई गई हैं। स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने बताया कि गंभीर मरीजों को 10 मिनट के अंदर ईलाज मिलना सुनिश्चित किया जाएगा। इस संबध में लापरवाही होने पर संबधित मेडिकल कॉलेज के एमएस या प्राचार्य की जवाबदेही होगी।

 

(Visited 143 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In