विशेष समुदाय के युवक पर आरोप, छात्रा को ब्लैकमेल कर धर्मांतरण का दबाव बनाया, हिंदू संगठनों ने की धुनाई, जुलूस निकाला

Share this news

DEHRADUN: देहरादून के डोईवाला में मुस्लिम युवक द्वारा हिंदू लड़की का अश्लील वीडियो बनाकपर ब्लैकमेल करने और जबरन धर्मांतरण का दबाव डालने का मामला सामने आया है। आक्रोशित लोगों ने जिहाद के आरोप में युवक का जौलीग्रांट हिमालयन चौक से जुलूस निकाला और जमकर धुनाई कर दी। लोगों ने युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

हिंदू संगठन के लोगों ने डोईवाला कोतवाली में तहरीर दी है। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि जौलीग्रांट में आसिफ मनान नाम के युवक ने मेडिकल छात्रा को अपने प्रेम जाल में फंसाया और छात्रा की अश्लील वीडियो बना ली। अब युवक छात्रा को ब्लैकमेल कर रहा है,और छात्रा पर मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव बना रहा है।

जब पूरे मामले की भनक हिंदू संगठनों को लगी तो लोगों ने जौलीग्रांट के पास युवक को पकड़कर जमकर पिटाई की। इसके बाद आरोपी युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। उसके बाद धर्म विशेष के कुछ युवक भी वहां आ गए और हिन्दू संगठन के लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया। थाने में दोनों पक्षों के बीच हंगामा होता रहा। बाद में पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए दोनों पक्षों को किसी तरह शांत किया। हिन्दू संगठन के लोगों की तरफ से पुलिस को तहरीर दी गई।

डोईवाला कोतवाल राजेश शाह का कहना है कि एक मुस्लिम समुदाय के युवक पर हिंदू संगठन के लोगों ने आरोप लगाकर तहरीर दी है। इसमें मेडिकल की छात्रा को ब्लैकमेल करने का आरोप है पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है छात्रा से भी पूछताछ की जा रही है जो भी इस मामले में दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

(Visited 162 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In