पीपलपानी में जा रहे लोगों का वाहन खाई में गिरा, 8 की दर्दनाक मौत, 2 घायल

Share this news

NAINITAL : नैनीताल के ओखलकांडा में शुक्रवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पीपलपानी में शामिल होने जा रहे लोगों का वाहन गहरी खाई में गिर गया जिसमें 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में 3 लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुँचाया गया है।

जानकारी के मुताबिक ओखलकांडा ब्लॉक के छीड़ाखान-रीठासाहिब मोटर मार्ग पर आज सुबह एक पिकअप  वाहन UK04TB2745 खाई में गिर गया। वाहन में सवार लोग पीपलपानी में शामिल होने दूसरे गांव जा रहे थे। बताया जा रहा है कि बाइक को पास देते समय वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसे में 8 लोगों की मृत्यु हो गयी 2 लोग घायल हो गए। सामान्य रूप से घायल एक व्यक्ति को उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। एसएसपी नैनीताल ने 8 लोगों की मौत की पुष्टि की है। सभी शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

हादसे के बाद भी एक घंटे तक प्रशासन की टीम और कोई भी रेस्क्यू टीम नहीं पहुँच पाई थी इसलिए स्थानीय लोगों ने ही खाई में गिरे लोगों को बाहर निकाला। ग्रामीणों की मानें तो सड़क की स्तिथि सही न होने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। मुख्यमंत्री पुश्कर धामी ने हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को धैर्य प्रदान करने की कामना की है।

 

(Visited 3,302 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In