पौड़ी के पैठाणी में दुःखद हादसा, बारात से लौट रही मैक्स दुर्घटनाग्रस्त, 5 की मौत, 4 घायल

Share this news

Pauri: पौड़ी जिले के पैठाणी क्षेत्र में बारात से लौट रही मैक्स दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 5 लोगों के मारे जाने की दुःखद खबर है। दुर्घटना में 4 लोग घायल (5 killed 4 injured in accident as max fell into river) हुए हैं जिन्हें पाबौ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। क्षेत्रीय विधायक और कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने हादसे पर गहरा दुःख जताया है।

जानकारी के अनुसार तहसील चाकीसैण के अंतर्गत स्योली तल्ली व स्योलि मल्ली के मध्य एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर नदी में गिर गया। यह वाहन सिलोली गांव से बारात लेकर डोबरी वापस आ रहा था, इसी बीचस्योली मल्ली के निकट नदी में गिर गया। SO पैठाणी के मुताबिक हादसे में 5 व्यक्तियों की दर्दनाक मृत्यु हुई है। हादसे में 4 लोग घायल हुए हैं, जिन्हे पाबौ अस्पताल में भर्ती किया गया है।

कैबिनेट मंत्री व स्थानीय विधायक डॉ धन सिंह रावत ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। धन दा ने घायलों को समुचित उपचार उपलब्ध कराने के जिलाधिकारी को निर्देश दिए हैं।

(Visited 611 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In