आंगन में खेल रहे 4 साल के अयांश को गुलदार ने बनाया शिकार, रात भर करते रहे तलाश, सुबह जंगल में मिली लाश

Share this news

DEHRADUN: गढ़वाल हो या कुमाऊं जंगली जानवरों के आतंक से आम जन लहूलुहान है। राजधानी देहरादून के सिंगली गांव में गुलदार ने हमला करके घर के आंगन में खेल रहे 4 साल के बच्चे को निवाला बना दिया। वनविभाग और पुलिस ने रातभर बच्चे की तलाश के लिए कॉम्बिंग की, लेकिन सुबह 4 साल के अयांश का शव बरामद किया गया। इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार राजपुर क्षेत्र में अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी से आगे सिंगली गांव में मंगलवार शाम चार साल का बच्चा अयांश अपने आंगन में खेल रहा था,  अचानक घात गलाकर बैठे गुलदार उस पर झपट पड़ा और उठाकर ले गया। इस घटना से परिजनों में चीख पुकार मच गई। आनन फानन में पुलिस औऱ वन विभाग की टींम को सूचना दी गई।

पुलिस व ग्रामीण देर रात तक कांबिंग करते रहे, लेकिन बच्चे का पता नहीं लग पाया। सुबह बच्चे का शव जंगल से बरामद किया गया। शहर से सटे इलाके में इस तरह की घटना से लोग दहशत में हैं। बता दें कि हाल ही में भीमताल में भी नरभक्षी बाघ 3 महिलाओं को शिकार बना चुका है। पहाड़ी क्षेत्रों में इस तरह की घटनाएं आए दिन घट रही हैं, लेकिन अब शहर से सटे इलाके में गुलदार के हमले से लोग दहशत में हैं।

 

 

 

(Visited 1,029 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In