गंगोत्री हाइवे पर हादसा, 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 4 लोगों की  मौत, 2 घायल

Share this news

UTTARKASHI: उत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे के पास एक कार के नदी में गिरने से 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 2 लोग घायल हो गए, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक मारुति इको UK10TA 0941 उत्तरकाशी से द्वारी-भटवाड़ी गांव जा रहा था। मनेरी से आगे सैंज के पास पहाड़ी से पत्थर आने के कारण वहन अचानक अनियंत्रित होकर हाइवे से 50 मीटर नीचे नदी में जा गिरा। इस हादसे में तीन लोगों की मृत्यु मौके पर हो गई थी तथा तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पर मौके पर पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में इलाज के दौरान एक महिला ने दम तोड़ दिया। दो घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

मृतक

  1. इंदिरा देवी पत्नी स्वर्गीय उत्तम सिंह निवासी ग्राम द्वारी जनपद उत्तरकाशी उम्र 51 वर्ष।
  2. करण लाल पुत्र सेवालाल निवासी सालंग भटवाड़ी उत्तरकाशी उम्र 52 वर्ष ।
  3. आशा देवी पत्नी मंगलदास निवासी द्वारी भटवारी उत्तरकाशी उम्र 41 वर्ष।

04.दुर्गा देवी पत्नी स्वर्गीय धर्म सिंह निवासी उपरोक्त उम्र 60 वर्ष।

घायल-

  1. आदित्य रावत पुत्र रामचंद्र निवासी द्वारी, भटवाड़ी उत्तरकाशी उम्र 26 वर्ष (वाहन चालक)

2.लुद्रा सिंह उर्फ राजा पुत्र योगेश सिंह निवासी उपरोक्त उम्र 20 वर्ष।

 

 

(Visited 2,325 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In