कोटद्वार में खराब ट्रक को धक्का लगा रहे थे मजदूर,  डंपर ने पीछे से मारी टक्कर, 3 की मौत, 2 घायल

Share this news

KOTDWAR: कोटद्वार में शनिवार सुबह को भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां बीईएल रोड पर खड़े खराब ट्रक को धक्का लगा रहे मजदूरों तो पीछे से आ रहे डंपर ने भीषण टक्करर मार दी जिससे 3 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो घायल हैं। सभी मृतक काशीपुर के रहने वाले हैं।

बताया जा रहा है कि शनिवार करीब 7 बजे बीईएल रोड पर सड़क किनारे ट्रक खड़ा हुआ था, जिसे कुछ मजदूर धक्का लगा रहे थे। तभी पीछे से आ रहा तेज रफ्तार ओवरलोडेड डंपर सीधे ट्रक में जा घुसा। इस हादसे में ट्रक को धक्का लगा रहे तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और तत्काल घायलों को पास के हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। वहीं शवों को पंचनामा भरकर उन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा

हादसे में जान गंवाने वाले मजदूरों की शिनाख्त 40 साल के सोहन सिंह पुत्र इंदर सिंह निवासी काशीपुर, 42 साल के अशोक पुत्र इंदर सिंह पता कचनार गोसाईं काशीपुर और 60 साल के स्वर्ण सिंह पुत्र प्रताप सिंह पता मानपुर काशीपुर के रूप में हुई है।

 

(Visited 375 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In