रात को चकराता जा रहे थे गाजियाबाद के पर्यटक, 200 मीटर गहरी खाई में समा गई कार,  3 की मौत एक घायल

Share this news

DEHRADUN/KALSI: उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा। गाजियाबाद से चकराता घूमने आए पर्यटकों की कार शुक्रवार रात सहिया-चापुन के पास खाई में गिर गई। हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि चालक गंभीर रूप से घायल है।

शनिवार सुबह पौने सात बजे के करीब पुलिस टीम को हादसे की सूचना मिली। जिसके बाद रेस्क्यू शुरू किया गया। गाजियाबाद के चार पर्यटक तकराता घूमने जा रहे थे। लेकिन रात 11.30 बजे के करीब उनकी स्विफ्ट डिजायर न0 UP14 CA 3336 कालसी से 14 किलोमीटर आगे सहिया चापनु के पास अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में एक व्यक्ति वाहन से बाहर छिटक गया। बाकी कार सवार तीन लोग खाई में समा गए। सुनसानजगह रात ज्यादा होने के कारण किसी को भी रात में चीख पुकार नहीं सुनाई दी।

सुबह करीब 6:30 बजे वहां से गुजर रहे पिकअप वाहन के चालक ने घायल को सड़क किनारे देखा औऱ घटना की जानकारी पुलिस को दी। घायल को उपचार हेतु विकासनगर अस्पताल भर्ती कराया गया है। मृतकों के शवों को रेस्क्यू कर खाई से बाहर निकाला गया है।

नाम पता घायल व्यक्ति :-

ज्ञानेंद्र सैनी पुत्र नरपत सिंह निवासी 361 मालीवाला, गाजियाबाद उम्र 48 वर्ष।

नाम पता है मृतक :-

1- ऋषभ जैन पुत्र अतुल जैन निवासी पंचवटी कॉलोनी, गाजियाबाद, उम्र- 27 वर्ष

2- सूरज कश्यप पुत्र नामालूम नि0- ग्राम दुहाई, गाजियाबाद, उम्र 27 वर्ष

3- गुड़िया पुत्री किशन सिंह निवासी छोटा बाजार सहादरा, दिल्ली, उम्र 40 वर्ष।

(Visited 584 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In